Uncategorized

ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के वार्षिक आमसभा का आयोजन

मिथिला भवन में 194 आजीवन सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के वार्षिक आमसभा का आयोजन


मिथिला भवन में 194 आजीवन सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=uMSPUvhz9vQqI-gi

जमशेदपुर- ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर की द्विसत्रीय वार्षिक बैठक के प्रथम सत्र में आज मिथिला भवन परिसर में समिति की आम सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=mB3LCWjz80u9lddo

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुरूप पंडित विपिन झा के स्वस्ति वाचन एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष समेत गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। तत्पश्चात डेजी ठाकुर के भगवती वंदना से सभागार गुंजायमान हो गया

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=a0IC97dfN54wIrvm

स्वागत भाषण में निवास झा ने उपस्थित सभी आजीवन सदस्यों, अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इन्होंने समिति की निरंतर प्रगति में सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठन को सशक्त बनाने का आहवान किया

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=6Rh-R6tvyPIVekoZ

इसके पश्चात समिति के निवर्तमान महासचिव शंकर पाठक द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बीते कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण रखा गया

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=0m2QWUz9yj36nfTl

कार्यक्रम के अगले चरण में समिति के निवर्तमान कोषाध्यक्ष बैजू मिश्र ने संस्था का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष के आय एवं व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखते हुए समिति की आर्थिक स्थिति से सभी सदस्यों को अवगत कराया। उपस्थित सदस्यों ने वित्तीय पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित लेखा-प्रबंधन की सराहना की।
इसके उपरांत आम सभा में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें विक्रम आदित्य सिंह ने सदन के समक्ष रखा प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। सदस्यों ने संगठन के विकास, पारदर्शिता एवं भविष्य की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए।

अंत में अध्यक्षीय उदबोधन में समिति के अध्यक्ष ने सभी आजीवन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से समिति आने वाले समय में समाज, संस्कृति एवं मैथिली भाषा के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी

कार्यक्रम का समापन राजीव ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आजीवन सदस्यों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रथम सत्र का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ

*2026-2029 के लिए हुआ नई कार्यकारिणी का गठन*

आमसभा के उपरांत ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, जमशेदपुर के द्वितीय सत्र में वर्ष 2026–2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए समिति को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
निर्वाचन कार्य की देखरेख हेतु गठित चुनाव पर्यवेक्षक मंडल में जीवछ झा, नवकांत झा तथा विपिन कुमार झा ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सभी पदों के लिए नामांकन, सहमति एवं निर्वाचन की प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न कराई गई। इसके उपरांत नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के अन्य मैथिली संस्थाओं के गणमान्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी की सूची:-
*ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति कार्यकारिणी (2026–29)*

1. अध्यक्ष – जय चंद्र झा
2. उपाध्यक्ष – अरुण कुमार झा, सरोज कांत झा, शैलेन्द्र झा,अश्विनी ठाकुर
3. महासचिव – अशोक झा पंकज
4. उपमहासचिव – मनोज कुमार झा
5. कोषाध्यक्ष – विक्रम आदित्य सिंह
6. उपकोषाध्यक्ष – सरोज कुमार झा
7. कार्यालय सचिव – गोपाल झा
8. सहायक सचिव – जय प्रकाश झा, संजीव कुमार झा
9. संगठन सचिव – अजय झा
10. प्रचार सचिव – बिस्वजीत झा मन्नू
11. आंतरिक अंकेक्षक – सुभाष चन्द्र झा

अन्य कार्यकारिणी सदस्य:-
1. राजीव ठाकुर
2. निरंजन झा
3. दिगेश मिश्र
4. जितेंद्र ठाकुर
5. लड्डू मिश्र
6. शंकर पाठक
7. धनंजय सिंह
8. ममता झा
9. चंदन मिश्र
10. पुण्य नाथ झा
11. मोहन झा
12. विनय कुमार चौधरी
13. रणधीर मिश्रा
14. पशुपति झा
15. ललन चौधरी
16. राकेश कुमार ‘उगन’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!