भाजपा जिला प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने भालूबासा स्थित Tata STRIVE Extension Centre द्वारा संचालित Bajaj Auto – Service Technician Excellence Programme का भ्रमण किया
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से आत्मीय संवाद किया और उनके प्रशिक्षण, भविष्य की योजनाओं तथा कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली

जमशेदपुर- भाजपा जिला प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने भालूबासा स्थित Tata STRIVE Extension Centre द्वारा संचालित Bajaj Auto – Service Technician Excellence Programme का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से आत्मीय संवाद किया और उनके प्रशिक्षण, भविष्य की योजनाओं तथा कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260717-WA0094-300×228.jpg" alt="" width="300" height="228" class="alignnone size-medium wp-image-
भ्रमण के दौरान अखिलेश सिंह ने प्रशिक्षुओं के साथ E20 पेट्रोल को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि भविष्य में वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल ईंधन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। इस विषय पर विद्यार्थियों ने भी अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए तथा E20 ईंधन के तकनीकी पहलुओं और इसके संभावित लाभों पर अपने विचार रखे।

प्रशिक्षुओं में सीखने का उत्साह, अनुशासन, तकनीकी दक्षता हासिल करने की लगन और आत्मविश्वास देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल विकास युवाओं के लिए सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
अखिलेश सिंह ने कहा कि यह जानकर विशेष संतोष हुआ कि संस्थान युवाओं को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अंग्रेजी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण, कार्यस्थल के अनुरूप आवश्यक कौशल, प्लेसमेंट सहायता तथा स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
इस अवसर पर संस्थान के सेंटर मैनेजर सैयद उमर, प्रशिक्षु चंदन सहित सभी प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं संस्था की समर्पित टीम से उन्होंने मुलाकात कर प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पूरी टीम को इस उत्कृष्ट पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




