गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना और कैरियर काउंसलिंग पर बेलडीह क्लब में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मिशन फ्लाई इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बेलडीह क्लब में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना और विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आरती निजवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर मिशन फ्लाई इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निखिल शर्मा ने डॉ. आरती निजवान को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना और कैरियर काउंसलिंग पर बेलडीह क्लब में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- मिशन फ्लाई इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बेलडीह क्लब में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना और विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आरती निजवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर मिशन फ्लाई इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निखिल शर्मा ने डॉ. आरती निजवान को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया
कार्यक्रम में राज्य के 16 प्रतिष्ठित कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. साथ ही विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और शहर के गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस दौरान झारखंड सरकार की गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. वक्ताओं ने बताया कि इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिल सकता है. साथ ही विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने और अपने करियर को नई दिशा देने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मुख्य अतिथि डॉ. आरती निजवान और निदेशक निखिल शर्मा द्वारा मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची से आई मिशन फ्लाई की टीम के दिग्विजय उपाध्याय, मनोहर लाल महतो, धीरज कुमार साहा, नितेश शंकर सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे जागरूकता और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे

