Uncategorized

जमशेदपुर में 27 जून बिष्टुपुर के डी डी बार के समीप जो घटना हुई उसका वीडियो देखने के बाद अपराधियों के साथ पुलिस प्रशासन कटघरे में है

झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह तथा पीड़िता के पिता अरविंद सिंह ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई

रांची- जमशेदपुर में 27 जून बिष्टुपुर के डी डी बार के समीप जो घटना हुई उसका वीडियो देखने के बाद अपराधियों के साथ पुलिस प्रशासन कटघरे में है।

आज झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह तथा पीड़िता के पिता अरविंद सिंह ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस की मौजूदगी में बिस्टुपुर में दो युवकों को चाकू से मार कर हत्या कर दिया गया ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की गई जिन पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में घटना घटी उन पर एफ आई आर दर्ज हो और तुरंत जेल भेजा जाए। हिमांशु की पत्नी को सरकारी नौकरी मिले और इस घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। राज्यपाल को ज्ञापन देने में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी बाबूलाल मरांडी, भानु प्रताप शाही जमशेदपुर जिला अध्यक्ष संजीव सिंहा उपस्थित थे

पूरे शहर में इस बात को लेकर असंतोष, आक्रोश और असुरक्षा के भाव हैं। अपराध के 10 दिन हो गए परंतु अभी तक घटना के मुख्य आरोपी को प्रशासन गिरफ्तार नहीं कर पाई है यह एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और किसी भी निर्दोष को तंग नहीं किया जाए प्रशासन कृपया इसका ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!