पूर्वी सिंहभूम डुमरिया स्थित कस्मा शाही ग्राम में एक दिवसिय योग साधना शिविर का भव्य समापन
पूर्वी सिंहभूम पतंजलि परिवार की ओर से डुमरिया के कस्मा शाहीग्राम में 15.3.26 रविवार को प्रातः 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक,वहां की पार्षद पार्वती मुंडा और वरिष्ठ योग शिक्षक चिन्मय बेरा के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर का भव्य समापन किया गया

पूर्वी सिंहभूम डुमरिया स्थित कस्मा शाही ग्राम में एक दिवसिय योग साधना शिविर का भव्य समापन

घाटशिला– पूर्वी सिंहभूम पतंजलि परिवार की ओर से डुमरिया के कस्मा शाहीग्राम में 15.3.26 रविवार को प्रातः 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक,वहां की पार्षद पार्वती मुंडा और वरिष्ठ योग शिक्षक चिन्मय बेरा के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर का भव्य समापन किया गया
आज के योग अभ्यास का शुभारंभ योगिग जॉगिंग,प्राणायाम
बाह्य प्राणायाम,सिंहासन हास्यासन और ताली वादन से किया गया पतंजलि परिवार के वरिष्ठ योग शिक्षक और समाजसेवी कृष्ण ओम कुमार,बिहारी लाल,एसएसपी सिंह,पवन कुमार, पीयूष मंडल,धनंजय कुमार,संदीप कुमार,उमेश सिंह,देव आनंद और रवींद्र दास शिविर का संचालन वरिष्ठ योग शिक्षक अशोक शर्मा ने किया
बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थानीय लोगों ने योग शिविर का लाभ लेते हुए पतंजलि के दुध बिस्किट का आनंद लिया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गांव के बुजुर्ग, महिला युवा और बच्चों के साथ जिला पार्षद, ग्राम प्रधान, मुखिया और गण्यमान्य उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाएं
सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ
पूर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का भाग्य शुभारंभ 15/6/26 को संध्या 5:30 बजे से ग्वाला बस्ती सामुदायिक भवन टेल्को में किया गया महिला पतंजलि के संवाद प्रभारी प्रेमलता और शिविर प्रभारी संगीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा योग जागरूकता रैली किया गया । बाल संस्कार शिविर में बच्चों के साथ योग शिक्षिका शिवली पत्रों,कमला देवी, गेंदीबाई,निर्मला देवी,रिंकी झा, संगीता दिलवसो देवी ने भाग लिया ।बच्चों को 21जून योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत योग,प्राणायाम और ध्यान कराया गया




