भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के सहयोग से विश्व सिकेल सेल एनिमिया जागरुकता दिवस एवं राष्ट्रीय सिकेल सेल एनिमिया दिवस पर 19 जून को जमशेदपुर ब्लड बैंक में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन ने अपनी सहमति प्रदान की है। 19 जून को संध्या 5 बजे कार्यक्रम में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सदस्य एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहेंगे

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के सहयोग से विश्व सिकेल सेल एनिमिया जागरुकता दिवस एवं राष्ट्रीय सिकेल सेल एनिमिया दिवस पर 19 जून को जमशेदपुर ब्लड बैंक में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन ने अपनी सहमति प्रदान की है। 19 जून को संध्या 5 बजे कार्यक्रम में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सदस्य एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। ज्ञातब्य हो कि सिकेल सेल एनिमिया एक अनुवांशिक बीमारी है, जिससे प्रभावित रोगी के शरीर की रक्त कोशिकाओं का विकास सही प्रकार से नहीं हो पाने एवं उसके आकार में विकृति आने के कारण लगातार उसका ह्रास होता है, जिससे प्रभावित व्यक्ति में लगातार रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है, और पीड़ित एमिनिक। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सिकेल सेल एनिमिया के रोकथाम व जागरुकता को लेकर लगातार प्रयासरत है और 2047 तक इसके पूर्ण उन्मूलन होते प्रयासरत है। इस रोग को समुदाय में फैलने से रोकने के लिए जेनेटिक डिसऑर्डर एवं विवाह पूर्व विमर्श एवं जांच के दायरे एवं प्रभावी व्यक्तियों एवं स्थानों में जागरुकता को बढाने से सफलता पायी जा सकती है।
प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त अभियान का पोषण किट वितरण 18 को
जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार किये जा रहे प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सहायता अभियान में जरूरतमंद टी. बी. मरीजों को मासिक पोषण किट रेड क्रॉस भवन साकची से इस माह 18 जून को दिन में 4 बजे प्रदान किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 47 महीनों से चलाये जा रहे इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट के रूप में एक महीने के पोषक व पौष्टिक आहार से भरे थैले प्रदान किये जाते हैं।




