Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, पारडीह चौक, तमोलिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री ए. धर्मा राव, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मुकेश कुमार, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण कुमार, वरिष्ठ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश प्रसाद एवं मुख्य जनरल सर्जन डॉ. अमिताभ बंद्योपाध्याय ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, पारडीह चौक, तमोलिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री ए. धर्मा राव, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मुकेश कुमार, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण कुमार, वरिष्ठ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश प्रसाद एवं मुख्य जनरल सर्जन डॉ. अमिताभ बंद्योपाध्याय ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए

हॉस्पिटल प्रबंधन ने कर्मचारियों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने तथा हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आहवान किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!