Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी के ठेका मजदूरों ने कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया

ठेका मजदूरों को पुनः काम पर वापस लेने की मांग की है सभी ठेका मजदूरों ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी मजदूर पिछले 15 वर्षो से कंपनी में काम कर रहें हैं उसके बावजूद बिना नोटिस दिए सभी ठेका मजदूरों को एक मई से निकाल दिया गया है, जिससे सभी ठेका मजदूरों के पास परिवार चलाने को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आ ख़डी हुई है

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी के ठेका मजदूरों ने कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया

साथ ही सभी ठेका मजदूरों को पुनः काम पर वापस लेने की मांग की है सभी ठेका मजदूरों ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी मजदूर पिछले 15 वर्षो से कंपनी में काम कर रहें हैं उसके बावजूद बिना नोटिस दिए सभी ठेका मजदूरों को एक मई से निकाल दिया गया है
जिससे सभी ठेका मजदूरों के पास परिवार चलाने को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आ ख़डी हुई है, मजदूर नेता ने कहा कि ज़ब सभी ठेका मजदूर 15 वर्षो से काम कर रहें है तो उनको अचानक से कंपनी के काम से निकालना सही बात नहीं है
उन्होंने कंपनी के अधिकारियो पर मनमानी करने का आरोप लगाया है, उनका यह भी कहना है कि सभी ठेका मजदूर ज़ब अपना 15 वर्ष कंपनी को दिया है तो अब ये लोग कंहा जाएंगे, सभी मजदूरों का परिवार कैसे चलेगा, उनका साफ कहना है कि अगर कंपनी प्रबंधन सभी ठेका मजदूरों को काम पर वापस नहीं लेगी तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!