भाजपा में महिलाएं सुरक्षित नहीं सबसे ज्यादा शोषण, भाजपा बलात्कारी पार्टी, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर जलाया गया,मशाल जुलूस शर्मनाक कार्य- कैलाश यादव
मणिपुर,यूपी,मप्र,राजस्थान में दलित महिलाओं के साथ बलात्कार,कई भाजपाइयों पर आरोप,पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह,संघ चुप्पी चिंताजनक विषय

भाजपा में महिलाएं सुरक्षित नहीं सबसे ज्यादा शोषण, भाजपा बलात्कारी पार्टी, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर जलाया गया,मशाल जुलूस शर्मनाक कार्य- कैलाश यादव
मणिपुर,यूपी,मप्र,राजस्थान में दलित महिलाओं के साथ बलात्कार,कई भाजपाइयों पर आरोप,पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह,संघ चुप्पी चिंताजनक विषय
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल के साथ अन्य दो बिल गिरने के बाद भाजपा बौखला गई है
सदन में चोरी से विधेयक पास कराने के चक्कर में अहंकार में डूबी मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिलने से बीजेपी और संघीय समूह का मानसिक स्थिति बिगड़ गया है ! इस संबंध में सामाजिक स्तर एवं बुद्धिजीवी समाज में बीजेपी के खिलाफ लोग थू थू कर रहे हैं !
श्री यादव ने कहा कि जबसे केंद्र एवं राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है दलित आदिवासी पिछड़े अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ लगातार शोषण हो रहा है !
विदित है यूपी में विगत वर्ष हाथरस में दलित महिला के साथ बलात्कार कर जिंदा जला दिया गया था और पोस्टमार्टम तक नहीं करने दिया गया था ! राजस्थान और मध्यप्रदेश महाराष्ट्र तथा गुजरात मेंआए दिन दलित महिलाओं के साथ बलात्कार का समाचार प्रकाशित होता है !
लगभग 4 वर्षों से मणिपुर जल रहा है,वहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं है दिनदहाड़े महिलाओं को निर्वस्त्र कर जलाया गया,सारे लोग देखते रह गए , वहां की निकम्मी बीजेपी सरकार धृतराष्ट्र बने हुए हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चुप्पी लगाकर बैठा हुआ ! यह देश के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है
श्री यादव ने कहा है कि देश संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है,मणिपुर की घटना ने ट्राइबल समाज की सुरक्षा पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा किया है जिसका जवाब केंद्र की मोदी सरकार एवं मणिपुर में बिरेन सिंह बीजेपी सरकार के पास नहीं है ! देशभर में सामाजिक स्तर पर यह कृत बेहद कलंकित किया है !
ज्ञातव्य है कि विगत वर्षों 2023 में ही सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है लेकिन मोदी सरकार के मन में खोट है ये लोग महिलाओं को आरक्षण देना नहीं चाहते हैं इसलिए परिसीमन का बहाना बनाकर सदन में दुबारा बिल लेकर आए जिसे देश का संविधान ने इजाज़त नहीं दिया और विपक्षी दल एवं सत्तारूढ़ दलों के कई लोगों ने समर्थन नहीं किया
श्री यादव ने राजद की ओर कहा कि औंधे मुंह गिरी भाजपा को महिलाओं के नाम पर शर्मनाक राजनीति बंद करने चाहिए ! क्योंकि मशाल जुलूस निकालने से अपने ऊपर लगे दामन को छुड़ा नहीं सकते हैं स्पष्ट रूप से कहना है कि महिलाओं के नाम पर मशाल जुलूस निकलना शर्मनाक कृत है



