Uncategorized
पूर्वी सिंहभूम में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे के दिशा निर्देश पर विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर गश्ती बढ़ा दी गई है। छापेमारी की जा रही है
नगर अधीक्षक ललित मीणा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इसी क्रम में सिदगोड़ा थाने के पुलिस ने 27 एवं 28 के मध्य रात्रि में विद्यापति डीवीसी भवन ग्रीड के पास एक युवक को पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली थी कि उसके पास हथियार है
जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे के दिशा निर्देश पर विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर गश्ती बढ़ा दी गई है। छापेमारी की जा रही है।
मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा के पास से एक हथियार बरामद किया गया। हालांकि उसका मैगजीन खाली था, जिसमें 7.65 एमएम की गोली लगती है
ललित मीणा ने बताया कि 2024 में भी आर्म्स एक्ट के आरोप में यह जेल गया था। ऐसा हम लोग मान रहे हैं की यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस छानबीन कर रही है।
रपट डॉ राजेश कुमार लाल दास




