चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का इलाज के दौरान निधन
पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह का बुधवार को 73 वर्ष की आयु में रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक कुछ ही दिन पहले उन्हें बोकारो के एक स्वास्थ्य केंद्र से रांची स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अधिकारियों को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है

चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का इलाज के दौरान निधन
रांची- पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह का बुधवार को 73 वर्ष की आयु में रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक कुछ ही दिन पहले उन्हें बोकारो के एक स्वास्थ्य केंद्र से रांची स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अधिकारियों को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है
सिंह ने अविभाजित बिहार के गोमिया से 1985, 1990 और 2000 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते। 2009 में उन्होंने झारखंड का हिस्सा बन चुकी उसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। श्री सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि “गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। वे अविभाजित बिहार सरकार तथा राज्य के गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत रहे
मुख्यमंत्री ने स्व सिंह के जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि मरांग बुरु ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों और समर्थकों को संबल देंं




