Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानव अधिकार विषय पर हमर अधिकार मंच में किया कार्यशाला

झारखंड के 14 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट दीपेश निराला ने प्रशिक्षण दिया

मानव अधिकार विषय पर हमर अधिकार मंच में किया कार्यशाला

रांची- झारखंड के 14 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट दीपेश निराला ने प्रशिक्षण दिया

उपस्थित प्रतिभागियों ने मांग किया कि झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग में जल्द हो अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

धारा 30 के अनुसार प्रत्येक जिला में स्थित सेशन न्यायालय, जिसे मानव अधिकार न्यायालय के रूप में विनिर्दिष्ट किया गया है उसे एक्टिव किया जाय और इसके प्रति लोगों को जागरूक – दीपेश निराला

हमर अधिकार मंच द्वारा रांची प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 और मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, 1994 विषयक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष सह ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट दीपेश निराला ने झारखंड के 14 जिलों से आये प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित प्रतिभागियों ने सरकार से मांग किया कि वर्तमान में झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग में जो अध्यक्ष और दो सदस्यों का पद जो वर्षों से रिक्त है, उस पर तत्काल नियुक्ति कर आयोग को क्रियाशील किया जाय। हमर अधिकार मंच मुख्य रूप से सिविल राइट्स की जागरूकता पर काम करता है और नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों सहित सभी सिविल राइट्स की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 30 के अनुसार झारखंड के प्रत्येक जिला के वैसे सेशन न्यायालय जिनको झारखंड सरकार के विधि (न्याय) विभाग के अधिसूचना संख्या 1718/एल दिनांक 04.07.2002 के द्वारा मानव अधिकार न्यायालय के रूप में विनिर्दिष्ट किया गया है उसका प्रचार-प्रसार हो और वहां पर विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति तत्काल हो तथा इसको क्रियान्वित करने की दरकार है, क्योंकि जनता जानकारी के अभाव में इसका प्रयोग नहीं कर पा रही है तथा इस संदर्भ में उन्होंने सिमडेगा के अपने मानव अधिकार न्यायालय के एक केस का उल्लेख केस स्टडी के रूप में वर्कशॉप में किया, जो उन्होंने ऊर्जा विभाग के खिलाफ लड़ा था।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधा देवी, रांची, गीता कुजूर, रांची, चंद्रदेव बरनवाल उर्फ चंदू, गिरिडीह, अखिल कुमार, गिरिडीह, पृथ्वी राज चौधरी, रांची, कुमार अभिषेक दुबे, रांची, दिनेश कुमार राय, रांची, सुजीत कुमार पांडेय, रांची, जय नारायण महतो, धनबाद, रीतलाल मंडल, गिरिडीह, देशबंधु शास्त्री, सिमडेगा, प्रिय ब्रत प्रसाद, पलामू, खुशबू देवी, रांची, रंजीत कुमार महतो, लातेहार, गीता एक्का, चतरा, ओमप्रकाश उपाध्याय, रांची, शिवानंद कांशी, रांची, नाजिया रशीद, रांची, संजय सिंह, रांची, बिरेंद्र नगड़ूवार, रांची, संजीत कुमार, रांची, रवि शंकर, रांची, मीना कुमारी, रांची, सोनालिका श्रीवास्तव, रांची, रजनी सत्यकाम, रांची, शकील अख्तर, लोहरदगा, मनोज सिंह, पलामू, अमान्नुर भेंगरा, लातेहार, शोएब कलाम, रांची, संतोष कुमार दसौंधी, बोकारो, अमरावती देवी, रांची, रेणुका तिवारी, रांची, सुधीर कुमार, बोकारो, बैजनाथ महतो, गिरिडीह, पूजा कुमारी, गढ़वा, आश्मा आरा शेख, पूर्वी सिंहभूम, नम्मी शेषाद्रि, पूर्वी सिंहभूम, मनोज कुमार, बोकारो, मार्शल बारला, खूंटी, चंद्र प्रकाश जैन, रांची, संदीप कुमार सिंह, रांची, अमिताभ कुमार, गिरिडीह, शंभू कुमार गुप्ता, गिरिडीह, नवल किशोर लाल, रांची, नेम चंद महतो, बोकारो, दीनबंधु कुमार, रांची, राजकुमार, रांची, जूही कुमारी चौधरी, रांची, प्रदीप राणा, लोहरदगा, रूपेश कुमार मेहर, सिमडेगा, प्रमोद कुमार, रांची, मनीष बक्शी, रांची, दिनेश कुमार शर्मा, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, गाजो महतो, गिरिडीह, धनुर्जय सिंह, सिमडेगा, आंचल कुमारी, बोकारो, जितेश्वरी सूर्या, रांची, दुर्गादास मोदक, रांची, वेद प्रकाश साव, बोकारो, शिवदयाल चौधरी, रांची, संजय कुमार अग्रवाल, धनबाद, दिलीप कुमार, रांची, सुजीत कुमार सिंह, रांची, पप्पू कुमार, रांची, सूरज कुमार सिन्हा, सरायकेला खरसावां, चंदन प्रसाद, सरायकेला खरसावां, अनिरुद्ध कुमार, रांची, मोजाहिर सुल्तान, रांची, अरुणा प्रकाश, रांची, उमाशंकर सिंह, रांची, जय जयप्रकाश अग्रवाल, पलामू, उषा कुमारी, रांची, विनोद कुमार बेगवानी, रांची, अंकित कुमार लाल, पलामू, संतोष मृदुला, रांची और अशोक कुमार, रांची, आशीष कुमार जयसवाल, रांची इत्यादि ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन रेणुका तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!