Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

परसुडीह के हलुदबनी में बंगला नव वर्ष के अवसर पर सजी संगीत सांस्कृतिक संध्या

आज संध्या 6 बजे से जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका विदूषी नुपुर गोस्वामी की ओर से परसुडीह के हलुदबनी स्थित संगीत प्रशिक्षण केन्द्र में बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया

परसुडीह के हलुदबनी में बंगला नव वर्ष के अवसर पर सजी संगीत सांस्कृतिक संध्या

जमशेदपुर- आज संध्या 6 बजे से जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका विदूषी नुपुर गोस्वामी की ओर से परसुडीह के हलुदबनी स्थित संगीत प्रशिक्षण केन्द्र में बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रख्यात कलाकार गण उपस्थित होकर अपना उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में माता विदूषी संध्यारानी गोस्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात संस्था का शिक्षार्थी गण अपना कार्यक्रम पेश किए जिसमें जूनियर ग्रुप में विदिशा गुप्ता, प्रिंकेश घंटी, कृष्णेंदु मंडल, सायनदीप बनर्जी, अमृता भट्टाचार्य, ऋद्धि, अन्वेषा घंटी, सीनियर ग्रुप में स्वयं मिश्रा, संदीप्ता चक्रवर्ती, आयुष्मान कुमार, सौम्यी दास शर्मा, अपर्णा, रूपम मण्डल, नंदिता दत्ता, नेहा पाल, अर्चना गोस्वामी, गायक राजेन्द्र राज आदि ने खयाल, रविन्द्र संगीत, नजरुल गीत, भजन तथा नृत्य पेश किए। इन सभी के साथ तबले में शुभ्र शेखर मुखर्जी ने बखूबी संगत किए। अतिथि कलाकारों में प्रख्यात गायक अनिल सिंह, मनमोहन सिंह तथा डालिया भट्टाचार्य ने सुगम संगीत पर शमां बांधा। इन् दोनों ने एक से बढ़कर एक भजन तथा ग़ज़ल गाकर उपस्थित श्रोता दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में सितार वादक सुभाष बोस ने राग मारु बिहाग में आलाप, जोड़ तथा तीन ताल और एकताल में कई बंदिशें पेश किए। उनके सुरीली वादन से उपस्थित लोग काफी प्रफुल्लित हुए। उनके साथ तबले में स्वरूप मोइत्रा ने सराहनीय संगत किए। कार्यक्रम के अन्त में बंशीधर गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!