पिपला एन एच-33 स्थित जियो BP पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित
पिपला (एन एच-33) स्थित जियो BP पेट्रोल पंप पर 8 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:00 बजे फायर एवं सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था

पिपला एन एच-33 स्थित जियो BP पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित

पिपला (एन एच-33) स्थित जियो BP पेट्रोल पंप पर 8 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:00 बजे फायर एवं सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

मॉक ड्रिल का संचालन ऑपरेटर नवीन कुमार चौधरी एवं मैनेजर अतुल पांडे के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पेट्रोल पंप के सभी स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान आग लगने की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए बचाव एवं नियंत्रण के विभिन्न उपायों का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में गेल इंडिया के जॉइंट वेंडर, आदित्यपुर की टीम ने भी भागीदारी निभाई। टीम के सदस्यों में संतोष कुमार (DCPO), बबलू कुमार (बाइक DCPO), पंकज कुमार (फायरमैन), सूरज सिंह (फायरमैन) एवं सुमित कुमार (फायरमैन) शामिल रहे।

इस मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने के उपकरणों के सही उपयोग, आपातकालीन निकासी (इवैक्यूएशन) प्रक्रिया तथा सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सभी कर्मियों को आपदा के समय सतर्कता और समन्वय के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस प्रकार के अभ्यास से न केवल कर्मचारियों की तैयारी मजबूत होती है, बल्कि किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने में तेजी और दक्षता भी बढ़ती है।




