बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 135 वें जन्म दिवस एवं मोईरंग के बहादुर जवानों के याद में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया
अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने रक्त वीर बनकर अपना रक्तदान किया और समाज में सेवा संस्कार और समरसता का परिचय देते हुए सभी प्रबुद्ध विद्वान लोगों से यह अपील किया कि समाज के सभी वर्ग के लोग बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को उचित सम्मान देते हुए एकजुटता का परिचय दें

जमशेदपुर- आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 135 वें जन्म दिवस एवं मोईरंग के बहादुर जवानों के याद में

इस अवसर पर एग्रिको क्लब हाउस जमशेदपुर झारखंड में सेवा संस्कार और समरसता का परिचय देते हुए सेवा भारती जमशेदपुर के आयोजक राजकुमार सिंह, क्रीड़ा भारती के संयोजक माननीय शिव शंकर सिंह, अभ्युदय के आयोजक राजा झुनझुनवाला और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के आयोजन विनय कुमार यादव के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया

इस कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने रक्त वीर बनकर अपना रक्तदान किया और समाज में सेवा संस्कार और समरसता का परिचय देते हुए सभी प्रबुद्ध विद्वान लोगों से यह अपील किया कि समाज के सभी वर्ग के लोग बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को उचित सम्मान देते हुए एकजुटता का परिचय दें सभी लोग आपस में मिलकर रहें सामाजिक दुर्भावना को दूर करें इस कार्यक्रम को संपन्न करने में अधिवक्ताओं की भूमिका भी अग्रणी रहती है इस पुनीत कार्य में अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह राकेश कुमार ने भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया मुख्य रूप से सुनील कुमार वरिष्ठ नेता अभय कुमार सिंह और उनके साथ सभी संस्था के लोग उपस्थित थे




