किताडीह में 6.5 लाख की लागत से हाई मास्ट लाइट का विधायक संजीव सरदार ने किया उदघाटन क्षेत्र में फैली रोशनी
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के किताडीह पंचायत स्थित यादव क्लब भवन में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट विधायक निधि से लगाई गई है, जिसका उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में खुशी का माहौल देखा गया

किताडीह में 6.5 लाख की लागत से हाई मास्ट लाइट का विधायक संजीव सरदार ने किया उदघाटन क्षेत्र में फैली रोशनी

पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के किताडीह पंचायत स्थित यादव क्लब भवन में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट विधायक निधि से लगाई गई है, जिसका उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।

विकास कार्यों को गति देने का संकल्प
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे जनहित के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके

आसपास के क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ
इस हाई मास्ट लाइट के लगने से न केवल यादव क्लब भवन बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे रात्रि में आवागमन और सामाजिक गतिविधियों में काफी सुविधा होगी। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उमेश यादव, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे जनहित का कार्य बताया।




