Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कांड्रा पंचायत में मुखिया शंकरी सिंह वार्ड सदस्य के अनदेखा करने की वजह से कांड्रा के लोग परेशान

कांड्रा में विकास के नाम पर आए विकास राशि का दुरूपयोग बार बार हर क्षेत्र में अनदेखा अवहेलना किया गया है, चाहे वह फेवर ब्लॉक ईंट से बनी सड़क हो या नाली निर्माण कार्य हो या सोलर जल मीनार की बात हो या सोलर लाइट की बात हो जो अनदेखा के चलते पूरी तरह से खत्म हो गया है

सरायकेला खरसावां कांड्रा- सरायकेला जिला अंतर्गत कांड्रा पंचायत में मुखिया शंकरी सिंह वार्ड सदस्य के अनदेखा करने की वजह से कांड्रा के लोग परेशान है

कांड्रा में विकास के नाम पर आए विकास राशि का दुरूपयोग बार बार हर क्षेत्र में अनदेखा अवहेलना किया गया है, चाहे वह फेवर ब्लॉक ईंट से बनी सड़क हो या नाली निर्माण कार्य हो या सोलर जल मीनार की बात हो या सोलर लाइट की बात हो जो अनदेखा के चलते पूरी तरह से खत्म हो गया है,

नाली का निर्माण कार्य घटिया किस्म की ,सोलर जल मीनार तीन तीन साल से खराब पड़ा है,मुखिया की गलत सूझ बूझ के चलते कहीं दो दो चापाकल,सरकारी जल कनेक्शन ,और सोलर जल मीनार तो कहीं पानी के लिए लोग दूर से लाने को मजबूर किसी जगह पर आधा अधूरा फेवर ब्लॉक ईंट से निर्मित रोड जैसे आरजू मुखी के घर से कालीघाट तक कोई सड़क नहीं लेकिन बोर्ड लगा दिया गया है, दुर्गा सेन के घर से रेशमी कालिंदी के घर तक रोड बना ही नहीं है बोर्ड उखाड़ कर रख दिया गया घर घर नल जल योजना अधूरा है लगता है अधूरा ही रह जायेगा घटिया नाली निर्माण जगह जगह कचरों का अंबार सफाई के नाम पर घोटाला ध्वस्त होता डस्टबिन घटिया किस्म का उप स्वास्थ्य केंद्र में घटिया मरम्मत रंग रोहन कार्य कांड्रा में अन उपयोगी पंचायत भवन का निर्माण यह सब कांड्रा में अब तक बने जो भी कांड्रा के मुखिया का देन है

जो लापरवाह और मन मौजी के सबूत हैं, इन पर जांच बैठाई जाय और अब तक के जो भी मुखिया पंचायत समिति को ब्लैक लिस्ट कर करवाई किया जाय और इनकी संपत्ति की भी जांच की जाय और आखिर कौन है ये राजू जिसके बारे में बोलती है मुखिया सब कामों का टेंडर राजू के द्वारा ही करवाया जाता है नाली का निर्माण कार्य भी उसी के द्वार किया गया जो घटिया किस्म का है जिसका भी जांच किया जाय और उसे भी ब्लैकलिस्ट किया जाय

रपट जगन्नाथ मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!