राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 के अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल 2026 (द्वितीय दिवस) को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कला दलों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं
इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा एवं लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रेरणादायक संदेश प्रसारित हुआ

सरायकेला खरसावां- राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 के अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल 2026 (द्वितीय दिवस) को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कला दलों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं

इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा एवं लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रेरणादायक संदेश प्रसारित हुआ

कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अपर उपायुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी आयोजन समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में आमजन/कलाप्रेमी उपस्थित है।
राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 के अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल 2026 (द्वितीय दिवस) को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सुप्रसिद्ध गायिका सोना मोहपत्रा द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुति दी गई।

उनकी सशक्त एवं भावपूर्ण गायन शैली ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया तथा उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कला प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।