Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

माँ दुर्गा महिला विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपकर टाटा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22885-22886, अ

समिति ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाता था, जिसे इस रूट पर यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। हालांकि, कोविड-19 काल के दौरान इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया, जो अब तक पुनः शुरू नहीं हो पाया है

जमशेदपुर- माँ दुर्गा महिला विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपकर टाटा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22885-22886, अप-डाउन) का परिचालन पुनः प्रारंभ करने की मांग की।

समिति ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाता था, जिसे इस रूट पर यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। हालांकि, कोविड-19 काल के दौरान इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया, जो अब तक पुनः शुरू नहीं हो पाया है।

समिति के अनुसार, टाटा-मुंबई रूट पर यात्रियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण अन्य ट्रेनों में आरक्षण कराना अत्यंत कठिन हो गया है। अधिकांश समय यात्रियों को वेटिंग या रिग्रेट की स्थिति का सामना करना पड़ता है, वहीं तत्काल टिकट भी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसी स्थिति में अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों—विशेषकर पारिवारिक, चिकित्सीय या शैक्षणिक कारणों से यात्रा करने वालों—को भारी परेशानी उठानी पड़ती है

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जनरल कोच की स्थिति अत्यंत दयनीय रहती है, जहां यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इस कारण बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे एवं मरीजों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है

समिति ने कहा कि अंत्योदय एक्सप्रेस यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और सुविधाजनक विकल्प थी, विशेषकर उन यात्रियों के लिए जो टाटा से छत्तीसगढ़ की ओर यात्रा करते हैं और जिनकी जमशेदपुर में बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है। इस ट्रेन के बंद रहने से यात्रियों में असंतोष बढ़ रहा है।

अतः समिति ने मांग की कि ट्रेन संख्या 22885-22886 (अप-डाउन) का परिचालन शीघ्र पुनः प्रारंभ किया जाए।

इस पर सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस विषय को संबंधित मंत्रालय के समक्ष उठाकर ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू करवाने का प्रयास करेंगे

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष ममता साहू सहित गोदावरी देवी, मंजू साहू, वैशाली यादव, पिंकी देवी, भारती देवी, मधु देवी, नीरज कुमार, उमेश साहू, रमेश कुमार एवं आदर्श सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी
ममता साहू अध्यक्ष माँ दुर्गा महिला विकास समिति ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!