सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान, समारोह में शिक्षा की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश
शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, समाज को ज्ञान देते रहें- संजीव सरदार

सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान, समारोह में शिक्षा की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, समाज को ज्ञान देते रहें- संजीव सरदार

पोटका – झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पोटका के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने की। इस अवसर पर प्रखंड के 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं 35 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों का स्वागत कर उन्हें शिक्षा जगत में बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए।

सम्मान और नई ऊर्जा का संगम
कार्यक्रम में एक ओर जहां वर्षों तक शिक्षा सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर नए शिक्षकों का स्वागत कर शिक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में भावनात्मक जुड़ाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शिक्षकों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
संघ के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि वेरिफिकेशन के नाम पर कई शिक्षकों का वेतन लंबित है। इसके अलावा स्कूल समय में बदलाव, विद्यालय विकास फंड बंद करने और टेट परीक्षा को अनिवार्य करने जैसे मुद्दों को लेकर संघ जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
सेवा का अंत नहीं, नई शुरुआत है सेवानिवृत्ति – संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक का जीवन केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज निर्माण का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों की भूमिका समाप्त नहीं होती, बल्कि यह एक नई शुरुआत है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव और ज्ञान को समाज व बच्चों के बीच बांटते रहें, क्योंकि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, चंद्रभाषण सिंह, अनुपम भगत, दशरथ सरदार, रुद्रप्रताप सीट, बालम मुंडा, दाखिन टुडू, मधुसूदन मुंडा, श्यामल मंडल, ब्रजेश कुमार, पलाश सीट, सोमनाथ सरदार, कमलोचन सरदार, रासबिहारी सरदार, विपुल मंडल, निर्मल ढल, अरुण माझी, पीयूष पालित, अहीर सरदार, उज्जवल भट्टाचार्य सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




