Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क जुस्को पेयजल सेवा शुरू

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार द्वारा उपायुक्त एवं जुस्को के महाप्रबंधक को पत्र लिखे जाने के बाद शनिवार से बागबेड़ा, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह क्षेत्र में 12000 लीटर क्षमता वाले जुस्को के पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की शुरुआत हो गई

पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क जुस्को पेयजल सेवा शुरू

जमशेदपुर- पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार द्वारा उपायुक्त एवं जुस्को के महाप्रबंधक को पत्र लिखे जाने के बाद शनिवार से बागबेड़ा, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह क्षेत्र में 12000 लीटर क्षमता वाले जुस्को के पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की शुरुआत हो गई।
इस मौके पर बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग टीओपी के समीप पंचायत प्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर जुस्को का शुद्ध पेयजल वितरण प्रारंभ किया। बागबेड़ा गांधीनगर एवं रेलवे लाल बिल्डिंग के स्थानीय बस्तीवासी कतार में लगकर अपने जारी, गैलन, बाल्टी में पीने का पानी भरते नजर आए

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बहुत जल्द एक संचालन समिति बनाकर जरूरतमंद स्थानों को चिन्हित किया जाएगा और वहां भी जुस्को का निःशुल्क शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को पीने के पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के सचिव जगत माडी, जमशेदपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, उमा मुंडा, नीनु कुदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता , उप मुखिया सुरेश निषाद, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर,सुनील नामता, के डी मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!