Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के आवासीय परिसर में आज फूलों एवं गुलाल की होली के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक अंदाज में फूलों की होली खेली गई और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। स्वयं विधायक सरयू राय भी समारोह में पूरे रंग में दिखे और उन्होंने मंजीरा बजाकर माहौल को और भी भक्तिमय और आनंदमय बना दिया

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के आवासीय परिसर में आज फूलों एवं गुलाल की होली के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक अंदाज में फूलों की होली खेली गई और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। स्वयं विधायक सरयू राय भी समारोह में पूरे रंग में दिखे और उन्होंने मंजीरा बजाकर माहौल को और भी भक्तिमय और आनंदमय बना दिया

समारोह में शामिल लोगों के लिए विशेष रूप से जलपान की व्यवस्था की गई थी। अतिथियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लिया। विधायक सरयू राय ने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियों के इस पर्व को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!