Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक सप्ताह चलाये जा रहे तीन दिवसीय नेत्र शिविर की कड़ी का 815वां नेत्र शिविर का आयोजन टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में 18 से 20 अप्रैल तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया जायेगा

18 अप्रैल को नेत्र रोगियों की जांच की जायेगी, 19 अप्रैल को ऑपरेशन योग्य मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण तथा 20 अप्रैल को ऑपरेशन किये हुए नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व आंखों के देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक सप्ताह चलाये जा रहे तीन दिवसीय नेत्र शिविर की कड़ी का 815वां नेत्र शिविर का आयोजन टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में 18 से 20 अप्रैल तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया जायेगा।

18 अप्रैल को नेत्र रोगियों की जांच की जायेगी, 19 अप्रैल को ऑपरेशन योग्य मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण तथा 20 अप्रैल को ऑपरेशन किये हुए नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व आंखों के देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा

जमशेदपुर- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार एवं राष्ट्रीय रेड क्रॉस शाखा के निर्देशों का पालन करते हुए अचानक बढ़ी हुई गर्मी को देखते हुए आज रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने 100 लोगों के बीच हीट वेब से बचाव हेतु जानकारियां रखी। सत्र का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी रखते हुए रेड क्रॉस के प्रशिक्षक श्याम कुमार प्रसाद ने हिट वेब से होने वाली परेशानियों से सचेत करते हुए कहा कि शरीर में आवश्यक जल की मात्रा को बनाये रखना इस समय मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति का होना चाहिए, उन्होने कहा कि अधिक से अधिक मात्रा में पेय पदार्थ जिसमें शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व मुख्य रूप से लवण (नमक) व शर्करा हो उसे उचित मात्रा में लेने के साथ ही शरीर के इलेक्टोलाईट को बरकरार रखने के लिए रसदार नींबू श्रेणी के फलों (नींबू, मोसमी, संतरा) व पानीदार फलो का उपयोग करें।

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा देश के प्रधानमंत्री द्वारा टी.बी. मुक्त भारत के आह्वान के अनुरूप देश से टी.बी. को हटाने हेतु स्थानीय जरूरतमंद टी.बी. मरीजों को पिछले 45 महीनों से लगातार पोषण किट के रूप में एक महीने की पौष्टिक खाद्यान्न सामग्री प्रदान की जा रही है। आज रेड क्रॉस भवन में पोईला बैशाख के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस की पेट्रन पूरबी घोष, वाईस पेट्रन डी. के. घोष एवं राजेश मोहन प्रसाद, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला टी.बी. नियंत्रण विभाग द्वारा चयनित जरूरतमंद टी.बी. मरीजों को पोषण किट प्रदान की गयी। कार्यक्रम में रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, हीरालाल, आशीष कुमार एवं श्याम कुमार प्रसाद ने अपनी सेवा प्रदान की।

जमशेदपुर- यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ शुक्रवार 17 अप्रैल को बागजाता मोसाबनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, बागजाता एवं आसपास के गांवो में निवास करने वाले लोगों को लाभ होगा, शिविर में गर्मी जनित रोगों से ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!