Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदजी नौसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के पूर्व संध्या पर आज जुबली पार्क में विद्युत साज सज्जा का उदघाटन टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एवं टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर किया

11,000 करोड़ रुपये का निवेश: टाटा समूह जमशेदपुर में एडवांस टेक्नोलॉजी पर करेगा बड़ा विस्तार

जमशेदपुर-  जमशेदजी नौसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के पूर्व संध्या पर आज जुबली पार्क में विद्युत साज सज्जा का उदघाटन टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एवं टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर किया।

इस अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी बातचीत हुई है। झारखंड का विकास कैसे हम करें, इन पर बातचीत हुई उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के साथ पार्टनर बनकर हम काम करेंगे। स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत हम झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे

वहीं टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुंदर रामम ने कहा कि आज विद्युत सज्जा का उदघाटन जुबली पार्क में किया गया है। इस तरह पूरे शहर में लाइटिंग की गई है। इस बार विशेष रूप से एक लाख कृत्रिम फूलों से रतन टाटा  की तस्वीर लगाई गई है। इसके साथ ही लेजर शो के कारण विद्युत साज सज्जा और आकर्षक बन गई है।

उन्होंने कहा कि 3 मार्च को टाटा स्टील मुख्य द्वार पर जमशेदजी नौसेरवान जी टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 3 मार्च 5 मार्च और 6 मार्च को विद्युत साज सज्जा आम जनता देख सकेगी और उसका लुफ्त उठा सकेगी। पूरे शहर को दुल्हन के समान सजाया गया है।

वहीं सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पुलिस जवानों के 15 पिकेट बनाए गए हैं। 150 जवानों को पूरे शहर में तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

11,000 करोड़ रुपये का निवेश: टाटा समूह जमशेदपुर में एडवांस टेक्नोलॉजी पर करेगा बड़ा विस्ता

जमशेदपुर-  टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि टाटा समूह जमशेदपुर में एडवांस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करते हुए लगभग ₹11,000 करोड़ का निवेश करेगा।यह घोषणा उन्होंने जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क में फाउंडर्स डे लाइटिंग के उदघाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में की। इस अवसर पर नोएल टाटा भी मौजूद थे।

श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह जमशेदपुर में फिर से विस्तार की योजना बना रहा है। “हम एडवांस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं और करीब ₹11,000 करोड़ का निवेश करेंगे,” उन्होंने संक्षिप्त बातचीत में कहा। हालांकि उन्होंने परियोजना के विस्तृत विवरण साझा नहीं किए
रांची में हेमन्त सोरेन से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक बैठक थी। इसमें झारखंड के विकास, स्किल डेवलपमेंट और राज्य में टाटा समूह की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई

उन्होंने बताया कि टाटा स्टील की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहलों को और बेहतर बनाने तथा ज्ञान उद्योग (Knowledge Industry) के क्षेत्र में संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। “यह एक दिन में होने वाला फैसला नहीं है, लेकिन हम आगे चर्चा कर कदम बढ़ाएंगे,” उन्होंने कहा कि फाउंडर्स डे के अवसर पर पूरे स्टील सिटी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लगभग 25 राउंडअबाउट, एक दर्जन से अधिक हेरिटेज भवन, पार्क और मुख्य सड़कों को विशेष रोशनी से सजाया गया

श्री चद्रशेखरन ने कहा, “जमशेदपुर में फाउंडर्स डे दीपावली जैसा उत्सव है।” उन्होंने शहरवासियों को फाउंडर्स डे और होली की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!