Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दोनों नेता अपने आरोपों को सही साबित करने के लिए प्रमाण दें नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें। अन्यथा उनके उपर क़ानूनी कारवाई की जाएगी

जदयू युवा मोर्चा के महासचिव पप्पू सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह और पिंटू का प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि स्वयंभू नेता विकास सिंह और मेयरपति बन्ना गुप्ता के सिपहसलार गोपाल यादव ने लगता है जाल-फ़रेब कर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की छवि धूमिल करने की सुपारी ले ली है। विकास सिंह की बात अलग है। उनके ससुराल वाले धनबाद में खनन माफिया के रूप में जाने जाते हैं

जमशेदपुर- जदयू युवा मोर्चा के महासचिव पप्पू सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह और पिंटू का प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि स्वयंभू नेता विकास सिंह और मेयरपति बन्ना गुप्ता के सिपहसलार गोपाल यादव ने लगता है जाल-फ़रेब कर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की छवि धूमिल करने की सुपारी ले ली है। विकास सिंह की बात अलग है। उनके ससुराल वाले धनबाद में खनन माफिया के रूप में जाने जाते हैं। सरयू राय धनबाद में कोयला के अवैध खनन में लगे ऐसे माफियाओं का घोर विरोध करते हैं, इस कारण विकास सिंह का निहित स्वार्थ अनर्गल बयानबाज़ी कर सरयू राय की छवि धूमिल करने का प्रयत्न करते रहने में है। रही बात गोपाल यादव की तो वे गत विधानसभा चुनाव में अपने आका बन्ना गुप्ता की हार से मर्माहत हैं और वफादारी साबित करने के लिए उल-जुलूस बकते रहते हैं।
ये डिमना चौक के समीपस्थ जयपाल कालोनी में विधायक निधि से बनी सड़क में भ्रष्टाचार खोज रहे हैं। विधायक की अनुशंसा के आलोक में उप विकास आयुक्त संबंधित योजना की जांच करते हैं, इनके निर्देश पर पथ निर्माण का प्राक्कलन तैयार होता है, फिर इसका काम शुरू होता है। विधायक की अनुशंसा के उपरांत कार्य एजेंसी के रूप में मानगो नगर निगम काम शुरू करता है। विकास सिंह और गोपाल यादव की शिकायत सामने आने पर उपायुक्त ने जांच का आदेश दिया, नगर निगम ने आरोपों की जांच करायी। विकास सिंह की शिकायत ग़लत पाई गई, पथ की लंबाई और गुणवत्ता सही पाई गई। अभी तक योजना का काम करने वाले किसी को एक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। पर विकास सिंह और गोपाल यादव को इसमें भ्रष्टाचार दिख रहा है। ये दोनों नेता अपने आरोपों को सही साबित करने के लिए प्रमाण दें नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें। अन्यथा उनके उपर क़ानूनी कारवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!