Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

बोधी सोसायटी जमशेदपुर के तत्वावधान में 2570वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर रविवार से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, समाजसेवी पुरवी घोष तथा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अमरजीत की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की

बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर- बोधी सोसायटी जमशेदपुर के तत्वावधान में 2570वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर रविवार से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, समाजसेवी पुरवी घोष तथा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अमरजीत की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर शेखर डे ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध शांति के प्रतीक थे और उन्होंने विश्व को शांति का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।
इस अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से सोसायटी प्रांगण में आयोजित की गई, जिसका विषय “युद्ध नहीं, शांति” रखा गया, जबकि छोटे बच्चों के लिए गौतम बुद्ध का चित्रांकन विषय था। सोसायटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने बताया कि चित्रांकन प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के बच्चों के साथ विशेष बच्चो ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 1 मई को बुद्ध जयंती के दिन सुबह 6 बजे विश्व शांति प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जो संध्या तक चलेगा। महासचिव साधन बरुआ ने बताया कि शाम 4 बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और शाम 6 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं व प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिराज बरुआ, मिथुन बरुआ, सुमित बरुआ, स्वपन बरुआ, सुमन बरुआ, सुदीप्ता बरुआ, आकांक्षा बरुआ, प्रियांशी बरुआ, रूमी, आयुषी, कौशिक सहित कई लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!