बारीडीह में आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन में आज समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पुज्य डॉ. देवाचार्य महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, महापौर संजय सरदार एवं उपमहापौर अंकुर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

जमशेदपुर- बारीडीह में आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन में आज समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पुज्य डॉ. देवाचार्य महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, महापौर संजय सरदार एवं उपमहापौर अंकुर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में हिन्दू भाई-बहनों की उपस्थिति देखी गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देशभर में इस अवसर पर हिन्दू समाज को संगठित करने, सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत करने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/SAVE_20260403_150040-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-880
वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद करते हुए उनके विचारों को साझा किया और राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं समर्पण की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट रहकर अपनी मातृभूमि, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इतिहास में आपसी मतभेद, ईर्ष्या और बाहरी आक्रमणों के कारण हिन्दू समाज कमजोर हुआ था। ऐसे समय में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा दी
हिन्दू समाज का संगठन और उसकी एकता ही राष्ट्र की शक्ति है… हमें मिलकर अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करनी होगी
वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज का सुख-दुख एक-दूसरे से जुड़ा है और समाज के प्रति आत्मीयता तथा समर्पण की भावना हर व्यक्ति में होनी चाहिए। येही सच्चा राष्ट्र धर्म है।




