Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टेल्को हिलटॉप स्कूल की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवान्वित चिकित्सक बन समाजसेवा करेगी तपस्या

टेल्को हिलटॉप स्कूल की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवान्वित चिकित्सक बन समाजसेवा करेगी तपस्या

जमशेदपुर –  टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन चटर्जी एवं महुआ चटर्जी की बेटी तपस्या चटर्जी इस वर्ष जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2025-2026 में “सोशल मीडिया स्टार” के खिताब से नवाजी गई. उक्त प्रतियोगिता में पूरे देश से अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें तपस्या चटर्जी ने 28 प्रतिभागियों (आयु वर्ग 11-12) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया स्टार का खिताब अपने नाम किया. तपस्या की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार और परिजन काफी गौरवान्वित हैं. तपस्या चटर्जी की माता महुआ चटर्जी ने बताया कि सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से यूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के बारे में जुलाई 2025 में जानकारी मिली. जिसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता में भाग लिया. इंट्रोडक्शन एवं परफॉर्मेंस के आधार पर सफलता मिलती गई. उन्होंने बताया कि जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का फाइनल जयपुर में 6, 7 एवं 8 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया. जिसमें पहले दिन ट्रेनिंग, दूसरे दिन कल्चरल एवं तीसरे दिन गाउन राउंड हुआ. तीनों राउंड में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें तपस्या चटर्जी ने बेहतर फरफॉर्मेंस करते हुए सोशल मीडिया स्टार बेस्ट मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. ज्ञातब्य हो कि तपस्या चटर्जी के पिता तुहीन चटर्जी पेशे से शिक्षक हैं. जबकि माता महुआ चटर्जी टाटा मोटर्स की कर्मचारी हैं. तपस्या चटर्जी ने बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनना है. जिससे चिकित्सा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर वह समाज सेवा कर सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!