Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा पिगमेन्टस के सीएसआर से 14 मार्च से नेत्र शिविर

14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : डालसा सचिव ने आम लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की

टाटा पिगमेन्टस के सीएसआर से 14 मार्च से नेत्र शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का 810वां नेत्र शिविर टाटा स्टील समुह की कम्पनी टाटा पिगमेन्टस लि. के सीएसआर अभियान के तहत 14 से 16 मार्च तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने आगे बताया कि 14 मार्च शऩिवार को लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर की शुरुआत नेत्र रोगियों के जांच के साथ होगी, जिसमें मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशऩ के लिए करने के साथ ही आंखों की अन्य बीमारियों के प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार चिकित्सीय परामर्श व दवा प्रदान कर विदा किया जायेगा। उपयुक्त मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 15 मार्च को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। सोमवार 16 मार्च को ऑपरेशन कराये मरीजों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।

पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के साथ प्रोजेक्ट उल्लास में भी सहयोगी बना रेड क्रॉस
जमशेदपुर, 13 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर टी.बी. मुक्त भारत की महत्वकांक्षी योजना के तहत पिछले चार वर्षों से चलाये जा रहे प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जहां जरूरतमंद टी. बी. मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्रियों का एक महीने का सामान पोषण किट के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। उसी कड़ी में मिर्गी मरीजों के देखभाल एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए चलाये जा रहे प्रोजेक्ट उल्लास के तहत जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 50 मिर्गी मरीजों के लिए प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मदद की योजना इस माह से शुरु की गयी है। इसी माह 17 मार्च को टी. बी. मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन साकची से किया जायेगा। इस अवसर पर टी.बी. मरीजों के बीच उनकी जरूरत के पहनने योग्य कपड़े भी वितरित किये जायेंगे। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान की।

14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : डालसा सचिव ने आम लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की।
जमशेदपुर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार दिन शनिवार,14 मार्च 2026 को देश और राज्य भर के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए जमशेदपुर श्री अरविन्द कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस (138 NI Act), बैंक ऋण, ट्रैफिक चालान, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, श्रम विवाद, पारिवारिक मामले, बिजली/पानी के बिल से जुड़े मामले , शमनीय आपराधिक मामले, ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, पारिवारिक और दीवानी जैसे मामलों का आपसी सहमति से निःशुल्क समाधान किया जाता है। यह एक त्वरित और अंतिम समाधान है, जिसके फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती। डालसा , जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान और मुकदमों की संख्या कम करना है, यह नि:शुल्क है और इसमें कोई कोर्ट फीस नहीं लगती है । उन्होंने कहा कि इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। इस हेतु सभी समझौते योग वाद के समाधान के लिए अलग अलग पीठ का गठन किया गया है। उन्होंने आम जनों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने सुलहनीय मामलों के समाधान के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!