Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम मगध यदुवंशी कल्याण समिति के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर मगध यदुवंशी के पदाधिकारी गण भुइयाडीह नंद नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में प्रतिमा पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

बाबा साहेब डॉ:आंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सबसे बड़े प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। हमें एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम मगध यदुवंशी कल्याण समिति के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर मगध यदुवंशी के पदाधिकारी गण भुइयाडीह नंद नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में प्रतिमा पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहेब डॉ:आंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सबसे बड़े प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। हमें एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं। बाबा साहब का सपना था एक ऐसे भारत का जहां सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हो। आज हमें उन्हें आदर्श को आत्मसात करते हुए समाज में व्याप्त भेदभाव और समता को समाप्त करने के लिए संकल्प लेना चाहिए। भारत वासियों से अपील है कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के सिद्धांतों को अपनाए और एक सशक्त एवं समरस समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव मुख्य संरक्षक अखिलेश यादव , वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव सचिव विनोद यादव, संरक्षक भूषण यादव, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, महासचिव राजद जोगिंदर यादव, रमेश राय, अखिलेश यादव, दशरथ यादव, रामदास मेहता, राजकुमार यादव, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, अनुज यादव, राम नारायण यादव इत्यादि उपस्थित थे उक्त जानकारी अध्यक्ष कमलेश यादव ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!