Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

“Regal Reads” – साहित्य, संगीत और अभिव्यक्ति की एक यादगार शाम

निनाद (Ninaad) और रीगल कैफ़े (Regal Cafe) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “Regal Reads” कार्यक्रम ने शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार किया. बिष्टुपुर स्थित रिगल कैफ़े में शनिवार की देर शाम आयोजित इस भव्य संध्या ने कविता, कहानी, पुस्तक पाठ और संगीत को एक ही मंच पर खूबसूरती से समेटा

“Regal Reads” – साहित्य, संगीत और अभिव्यक्ति की एक यादगार शाम

जमशेदपुर- निनाद (Ninaad) और रीगल कैफ़े (Regal Cafe) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “Regal Reads” कार्यक्रम ने शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार किया. बिष्टुपुर स्थित रिगल कैफ़े में शनिवार की देर शाम आयोजित इस भव्य संध्या ने कविता, कहानी, पुस्तक पाठ और संगीत को एक ही मंच पर खूबसूरती से समेटा.

कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, रेडियो जॉकी (RJ), जाने-माने कवि एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे. उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे माहौल को प्रेरणादायक बना दिया.

“Regal Reads” के मंच पर शहर के उभरते युवा साहित्यकारों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस अवसर पर आकांक्षा, आलोक तिवारी, अन्नी अमृता, शानिया नानरा, शेल्ली बनर्जी, पंकज प्रभात, सौरव कुमार ओझा, सौरव अस्थाना, संदीप सिंह गौतम, सुशांत शेखर, आर्यन कुमार, “The Dark Voice”, निशांत सिंह, क्षमाश्री दुबे, शुभम पांडे व जय कुमार शाही जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान स्टेज पर कविताओं, स्टोरी टेलिंग और बुक रीडिंग का अदभुत समां बंधा.

कार्यक्रम का सफल संचालन निनाद की संस्थापक पूनम महानंद ने किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि निनाद का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है, जिनमें अपार क्षमता होने के बावजूद अवसरों की कमी के कारण वे अपनी पहचान नहीं बना पाते. निनाद का प्रयास है कि इन कलाकारों की कला और साहित्य को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए.

निनाद के सह-संस्थापक निशांत तथा पूरी टीम ने भी इस पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि कला और साहित्य के क्षेत्र में नए प्रतिभाशाली चेहरों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ और प्रसिद्ध कलाकार, जिनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर है, उन्होंने दर्शक के रूप में उपस्थित होकर युवा कलाकारों को आशीर्वाद दिया और उनका मनोबल बढ़ाया.

“Regal Reads” न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह एक ऐसा मंच बना जहाँ कला, साहित्य और संगीत ने मिलकर एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव प्रस्तुत किया. दर्शकों ने कहा कि यह भव्य आयोजन शहर के सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष स्थान बनाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!