सुरभि के द्वारा नगर में आगामी 28 फरवरी, 2026, दिन-शनिवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
नगर की साहित्यिक संस्था ‘‘सुरभि’’ के द्वारा दिनांक 28 फरवरी, 2026, दिन-शनिवार को स्थानीय कुसुम कमानी आडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में संध्या 5.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक देश के कतिपय सर्वश्रेश्ठ कवियों को आमंत्रित कर ‘‘अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन’’ का आयोजन किया जा रहा है। कवि-सम्मेलन में देश के हास्य-व्यंग्य एवं ओज-श्रृंगार विधा के कई प्रतिष्टित एवं चर्चित कवि एवं कवयित्री भाग ले रहे हैं

सुरभि के द्वारा नगर में आगामी 28 फरवरी, 2026, दिन-शनिवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

जमशेदपुर- नगर की साहित्यिक संस्था ‘‘सुरभि’’ के द्वारा दिनांक 28 फरवरी, 2026, दिन-शनिवार को स्थानीय कुसुम कमानी आडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में संध्या 5.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक देश के कतिपय सर्वश्रेश्ठ कवियों को आमंत्रित कर ‘‘अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन’’ का आयोजन किया जा रहा है। कवि-सम्मेलन में देश के हास्य-व्यंग्य एवं ओज-श्रृंगार विधा के कई प्रतिष्टित एवं चर्चित कवि एवं कवयित्री भाग ले रहे हैं।
सुरभि’’ के अध्यक्ष: गोविन्द दोदराजका (अग्रवाल) ने बताया कि कवि सम्मेलन के उदघाटन के लिए अर्जुन मुंडा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है।
‘‘सुरभि’’ के संस्थापक अध्यक्ष-गोविन्द दोदराजका ने बताया कि आमंत्रित कवि संतोष आनन्द देश के सबसे सुमधुर गीतकार हैं और अनेकों बार उन्हें सर्वश्रेश्ठ गीतकार के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला है। फिल्म – शोर, पूरब और पश्चिम, प्रेम रोग, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति एवं प्यासा सावन के गीत आज भी लोग दिल से गुनगुनाते हैं। उनका एक गीत – ‘‘इक प्यार का नगमा है’’ को मिलेेनियम पुरस्कार से नवाजा गया है। अन्य सभी कवि: (02) डा0 आदित्य जैन-कोटा (राजस्थान) (लपेटे में नेताजी फेम) (03) श्री मुन्ना बैटरी-मंदसौर (म0प्र0) (04) श्री हिमांषु बवंडर-उज्जैन (महाराश्ट्र) (05) श्री चेतन चर्चित-इंदौर (म0प्र0) (06) श्रीमती शशि श्रेया-लखनऊ (यू0प्र0) एवं (07) सुश्री श्रद्धा शौर्य-नागपुर (महाराश्ट्र) देश के प्रतिश्ठित कवि और स्थापित कवि एवं कवियित्री है। ये सभी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, हंसाएंगे और चुटीली हास्य-व्यंग्य रचनाओं से समाज और देश की स्थितियों से रूबरू कराएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन डा0 आदित्य जैन-कोटा (राजस्थान) के द्वारा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ‘‘सुरभि’’ पिछले पच्चीस वर्षों से हर बार होली के अवसर पर सफलतापूर्वक अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलनों का अत्यंत भव्यता के साथ आयोजन करती आ रही है और इस कार्यक्रम के लिए नगर के सुधी श्रोताओें को बड़ी बेसब्री से इस आयोजन का इंतजार रहता है।
सुरभि संस्था के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र देव सिंह राकेश ने शहर के सुधि श्रोताओं काव्य प्रेमियों और साहित्यिक संस्थाओं से जूडे प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया है कि 28 फरवरी शनिवार को हास्य काव्य में उपस्थित होकर होली के पूर्व हास्य एवं व्यंग का आनंद उठायें
कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क है, किंतु प्रवेश आमंत्रण-पत्र के द्वारा होगा। प्रवेश पत्र हेतु ‘‘सुरभि’’ के कार्यालय 3/6, एच0 एस0 टावर, एल0 रोड, बिष्टुपुर जमशेदपुर में संपर्क किया जा सकता है।
प्रवेश पत्र हेतु: चन्द्रदेव सिंह राकेश, मो0 नं0 7542032508 एवं ओमप्रकाश – 9431112564 से भी संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी गोविन्द दोदराजका (अग्रवाल), चन्द्र देव सिंह राकेश सचिव ने संयुक्त रूप से दी है




