Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चेयरमैन पद की प्रत्याशी बलबीर कौर ने “हर नागरिक के लिए बेहतर भविष्य” के संकल्प के साथ जनसंपर्क अभियान को गति दी है। उनका चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप (क्रम संख्या 06) है

बलबीर कौर ने जुगसलाई के बाज़ार, सड़कों और जल-निकासी की समस्या को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क, नाली और पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चेयरमैन पद की प्रत्याशी बलबीर कौर ने “हर नागरिक के लिए बेहतर भविष्य” के संकल्प के साथ जनसंपर्क अभियान को गति दी है। उनका चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप (क्रम संख्या 06) है।

बलबीर कौर ने जुगसलाई के बाज़ार, सड़कों और जल-निकासी की समस्या को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क, नाली और पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि जुगसलाई बाज़ार शहर की पहचान है, लेकिन ट्रैफिक जाम और पार्किंग की अव्यवस्था से व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। बाजार को व्यवस्थित करने, छोटे व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास के अवसर बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सामाजिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा, युवाओं के लिए खेल मैदान और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं के विकास का भरोसा दिलाया। झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों में आवास, स्वच्छता और मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाने का भी वादा किया।

स्वच्छता और स्वास्थ्य के मुद्दे पर उन्होंने कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था, नियमित सफाई, मच्छर व डेंगू नियंत्रण अभियान और नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान और बाजार क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाने की योजना पर भी उन्होंने जोर दिया

।प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर  बलबीर कौर ने कहा कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, वार्ड स्तर पर समान विकास और प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली लागू की जाएगी ताकि नागरिकों की भागीदारी बढ़े और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने जुगसलाई की जनता से अपील की कि वे बिस्किट छाप (क्रम संख्या 06) पर अपना बहुमूल्य वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि जुगसलाई के विकास की राह को नई दिशा दी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!