श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में श्री गुरु रामदास सेवक जत्था द्वारा साकची झंडा चौक पर मीठे शरबत की शब्बील एवं मेडिकल कैंप लगाया गया
सीजीपीसी कार्यालय में निशुल्क सेवाएं देने वाले सभी 10 डॉक्टरों के कर कमलों से इसकी शुरुआत की गई

श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में श्री गुरु रामदास सेवक जत्था द्वारा साकची झंडा चौक पर मीठे शरबत की शब्बील एवं मेडिकल कैंप लगाया गया
सीजीपीसी कार्यालय में निशुल्क सेवाएं देने वाले सभी 10 डॉक्टरों के कर कमलों से इसकी शुरुआत की गई
जमशेदपुर – शहीदों के सरताज सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत की स्मृति में श्री गुरु रामदास सेवक जत्था द्वारा संगत के सहयोग से मीठे शरबत की शब्बील काला चना का प्रसाद बाटा गया इस मौके पर विशेष रूप से निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत सीजीपीसी द्वारा संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में 1 वर्ष से निशुल्क सेवाएं दे रहे डॉक्टर अमरजीत सिंह डॉक्टर हरप्रीत सिंह डॉ इंद्रजीत मुखर्जी डॉ प्रवीना मुखर्जी डॉ राजदीप कौर डॉक्टर के पी के साहू डॉ सतबीर सिंह डॉक्टर सिमरन पाल सिंह के कर कमलों से शब्बील की शुरुआत की गई
इस मौके पर विशेष रूप से सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सीनियर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू अजीत सिंह गंभीर तलविंदर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सेंट्रल नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह हैप्पी सिंह अमृतपाल सिंह मोनू एवं अन्य कई गण्यमान्य लोग शामिल थे
कार्यक्रम की विशेषता यह भी रही की मेडिकल कैंप के समापन पर सभी सीजीपीसी कार्यालय में 1 वर्ष पूर्व से निशुल्क सेवाएं दे रहे सभी डॉक्टरो को गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में बनाया गया स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया



