Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, कपाली नगर परिषद क्षेत्र (जमशेदपुर) के पहुंच मार्ग के सुधार एवं समुचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री झारखंड सरकार,रांची प्रधान सचिव नगर विकास विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखकर निवेदन किया गया

श्रवण कुमार देबूका ने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि इतने महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में आपातकालीन एवं विश्वसनीय चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि से सीमित विकल्प उपलब्ध हैं। इस संदर्भ में कपाली नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल एक महत्वपूर्ण मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु आते-जाते हैं

जमशेदपुर- ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, कपाली नगर परिषद क्षेत्र (जमशेदपुर) के पहुंच मार्ग के सुधार एवं समुचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री झारखंड सरकार,रांची प्रधान सचिव नगर विकास विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखकर निवेदन किया गया
जमशेदपुर को झारखंड की औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां एशिया के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक स्थित है तथा टाटा स्टील का विशाल संयंत्र कार्यरत है

श्रवण कुमार देबूका ने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि इतने महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में आपातकालीन एवं विश्वसनीय चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि से सीमित विकल्प उपलब्ध हैं। इस संदर्भ में कपाली नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल एक महत्वपूर्ण मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु आते-जाते हैं।

परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग 33 से उक्त हॉस्पिटल तक जाने वाला पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर एवं बदहाल स्थिति में है।

सड़क पर गड्ढे, असमान सतह एवं जलभराव जैसी समस्याएं बनी रहती हैं, जिससे मरीजों—विशेषकर गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति में—को अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ता है

इसके अतिरिक्त इस मार्ग पर समुचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का भी अभाव है, जिससे रात्रि के समय आवागमन और अधिक जोखिमपूर्ण एवं असुविधाजनक हो जाता है।

अतः आपसे सादर निवेदन है कि जनहित एवं मानवता के दृष्टिकोण से कृपया निम्नलिखित हेतु आवश्यक निर्देश पारित करने की कृपा करें—
राष्ट्रीय राजमार्ग 33 से ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल तक पहुंच मार्ग का उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पुनर्निर्माण/सुदृढ़ीकरण कराया जाए।

सम्पूर्ण मार्ग पर पर्याप्त संख्या में आधुनिक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यह कार्य न केवल आमजन, बल्कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध होगा और चिकित्सा सुविधा तक उनकी पहुंच को सुगम बनाएगा।
आशा है कि आप इस अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!