Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग विभाग ने 25 अप्रैल 2026 को एकता टेलिकम्यूनिकेशन का औद्योगिक दौरा किया

जिसमें संस्थान के तृतीय वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों ने भाग लिया जिससे उन्हें PCB डिज़ाइन के ऑटोमेशन से संबंधित मशीन और अन्य उपकरणों के संचालन की जानकारी मिली

जमशेदपुर- नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग विभाग ने 25 अप्रैल 2026 को एकता टेलिकम्यूनिकेशन का औद्योगिक दौरा किया जिसमें संस्थान के तृतीय वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों ने भाग लिया जिससे उन्हें PCB डिज़ाइन के ऑटोमेशन से संबंधित मशीन और अन्य उपकरणों के संचालन की जानकारी मिली यह दौरा डा. अर्जुन कुमार और डा. चंद्रदीप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया| जो दौरे के समय छात्रों के साथ उपलब्ध रहे| इस दौरान तकनीक संस्थान के शिक्षाविदों ने एकता टेलिकम्यूनिकेशन के संस्थापक डा. नीरज कुमार मिश्रा के साथ विस्तृत चर्चा की| इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य अकादमी जगत और औद्योगिक कार्यप्रणाली के अंतर को पाटना सम्मिलित था| भविष्य की तकनीक की ज़रूरतों को देखते हुए औद्योगिक जगत और तकनीकी संस्थानों की लैब की बीच समन्वय की आवश्यकता है| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग विभाग और एकता टेलिकम्यूनिकेशन भविष्य में औद्योगिक प्रोजेक्ट पर पारस्परिक सहयोग से कार्य कर सकते हैं जिससे विभाग के स्कॉलर्स को अपनी तकनीकी क्षमता को समाज के क्ल्याण में प्रयोग करने का मौका मिलेगा और साथ ही स्किल का विकास भी होगा| इस तरह का औद्योगिक जगत और तकनीकी संस्थानों के बीच का सहयोग विकसित भारत 2047 के मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक अच्छी पहल है| इस औद्योगिक दौरे में छात्रों को सर्किट डिजाइन की कार्यप्रणाली समझाई गयी| PCB पर लगे विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एलिमेंट्स की विस्तृत जानकारी मिली| छात्रों ने सोलर लाइट के ऑटोमेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त की| एकता टेलिकम्यूनिकेशन की इंजीनियरिंग टीम ने छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया और उनकी शंकाओं का समाधान किया| डा. मिश्रा ने छात्रों के साथ विस्तृत विमर्श किया और भविष्य में उन्हें वास्तविक प्रयोग में आने वाले तकनीकी प्रॉजेक्ट में मदद करने का आश्वासन दिया| उन्होंने छात्रों के व्यवहारिक ज्ञान और पेशेवर कौशल को निखारने में इस तरह के औद्योगिक दौरे की अहमियत पर प्रकाश डाला| औद्योगिक विकास में रिसर्च एंड डेवेलपमेंट के महत्व को समझाया| कुलमिलाकर यह दौरा छात्रों के तकनीकी ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत लाभकारी रहा| इसने छात्रों को PCB डिज़ायन मशीन का प्रत्यक्ष का अनुभव प्रदान किया| जिससे प्रयोगशाला में किए गये प्रयोग का उद्योग में चल रही कार्यप्रणाली के बीच परस्पर संबंध होने का प्रमाण और पुख़्ता हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!