Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्व लोकअभियोजक जयप्रकाश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने किया राजेश शुक्ल का भव्य अभिनंदन

राजेश शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है- जयप्रकाश

पूर्व लोकअभियोजक जयप्रकाश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने किया राजेश शुक्ल का भव्य अभिनंदन

राजेश शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है- जयप्रकाश

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर नया कोर्ट में पूर्व लोक अभियोजक और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयप्रकाश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का अभिनंदन किया और झारखंड स्टेट बार काउंसिल के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने पर स्वागत किया और फूल माला से लाद दिया

श्री शुक्ल ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया और कहा कि वे सदैव राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे

इस अवसर पर जिला के पूर्व लोक अभियोजक और वरिष्ठ अधिवक्ता तथा कोल्हान के पुलिस विभाग के कानूनी सलाहकार श्री जयप्रकाश ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने पिछले 14 बर्षों में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए शानदार कार्य किया है और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव कार्य किया है l देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित भी किया गया है l झारखंड स्टेट बार काउंसिल के इस चुनाव में श्री शुक्ल तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव भारी मतों से जीते है और राज्य के सभी स्तर के बार एसोसिएशन में उन्हें मत प्राप्त हुए हैं
श्री जयप्रकाश ने कहा कि श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है तथा उनसे राज्य के अधिवक्ताओं को बड़ी आशा और उम्मीद है जिसे वे पूरा करने में सफल होंगे l

इस अवसर पर अधिवक्ता प्रियंका सिंघल,विजय शंकर पाठक,राजीव रंजन,सिद्धार्थ शंकर दूबे ,प्रहलाद शर्मा, अक्षय झा ,नीलेश कुमार,रवि ठाकुर , संजीत गुप्ता, विनोद मिश्रा,बसंत कुमार मिश्र ,सुनील ओझा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे तथा श्री शुक्ल का अभिनंदन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!