Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पुलिस उपाधीक्षक यातायात (डीएसपी) नीरज कुमार से शिष्टाचार भेंट कर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई

सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संरक्षक एवं NCC&HWO झारखंड की राज्य उप निदेशक (महिला कोषांग सशक्तिकरण) समाजसेवी रानी गुप्ता ने डीएसपी को मानगो पुल एवं गोलचक्कर पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से अवगत कराया

जमशेदपुर- आज पुलिस उपाधीक्षक यातायात (डीएसपी) नीरज कुमार से शिष्टाचार भेंट कर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संरक्षक एवं NCC&HWO झारखंड की राज्य उप निदेशक (महिला कोषांग सशक्तिकरण) समाजसेवी रानी गुप्ता ने डीएसपी को मानगो पुल एवं गोलचक्कर पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से अवगत कराया

उन्होंने बताया कि विशेषकर भीषण गर्मी में स्कूलों की छुट्टी के समय मानगो पुल पर अत्यधिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे बच्चों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। श्रीमती गुप्ता ने इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान हेतु आग्रह किया।

डीएसपी नीरज कुमार ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!