Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

19 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे निर्मल महतो सामुदायिक भवन उलिआन, कदमा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा

इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि झामुमो के विधायकगण एवं जिला संयोजक मंडल के सदस्य अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त झारखंड आंदोलन से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा

जमशेदपुर- आज वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति उलिआन कदमा जमशेदपुर के तत्वावधान में झारखंड आंदोलन के शहीद असीम महतो के 33वें शहादत दिवस (19 मई 2026) के आयोजन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लालटू महतो ने की, जबकि संचालन एम. वेंकट राव द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे निर्मल महतो सामुदायिक भवन उलिआन कदमा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि झामुमो के विधायकगण एवं जिला संयोजक मंडल के सदस्य अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त झारखंड आंदोलन से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहादत दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आंख, दांत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा सुबह से ही उपलब्ध रहेगी।

इसके साथ ही एक अन्य प्रस्ताव के तहत प्रातः 10:00 बजे से शहीद निर्मल महतो स्मारक द्वार, उलिआन, कदमा पर आम जनता के बीच शरबत एवं चना मसाला का वितरण किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी गौतम कुमार बोस,अभय पांडे, नासिर खान, हाराधन प्रमाणिक, चंदन महतो, कल्लोल भट्टाचार्य, डी. रवि कुमार, रमेश सिंह, राम जनम शर्मा एवं सूरज सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आयोजन की अंतिम तैयारी हेतु एक और बैठक मई माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। उक्त जानकारी लालटू महतो अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति उलिआन, कदमा, जमशेदपुर ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!