Uncategorized
जिले में बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहा संगठन आदर्श सेवा संस्थान ने अक्षय तृतीया के अवसर पर सतर्कता दिवस मनाया
इसमें बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) और आशा यूनिटों ने सहयोग देते हुए बाल विवाह रोकने का संकल्प दोहराया

जमशेदपुर- जिले में बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहा संगठन आदर्श सेवा संस्थान ने अक्षय तृतीया के अवसर पर सतर्कता दिवस मनाया।
संस्थान जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर स्कूलों, पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है और हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिला चुका है। अक्षय तृतीया जैसे संवेदनशील अवसरों पर विशेष अभियान चलाकर बाल विवाह की संख्या में कमी आई है।
संस्थान की निदेशक प्रभा जायसवाल ने कहा कि बाल विवाह अब जन‑जागरूकता के कारण कम हुआ है और लोग प्रशासन को सूचना देकर इसकी रोकथाम में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त प्रयासों से जिले को 2030 से पहले बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सकेगा।
आदर्श सेवा संस्थान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क का सहयोगी संगठन है, जो देश के 450 से अधिक जिलों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है और अब तक 5 लाख से अधिक बाल विवाह रोक चुका है।




