Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर सिटीजन फोरम के द्वारा तुलसी भवन बिष्टुपुर में मानगो नगर निगम के मेयर, उपमेयर और वार्ड पार्षदों का अभिनंदन किया गया

इस दौरान सभी को शाल ओढाकर , बुके देकर और मानगो नगर निगम क्षेत्र की प्रगति एवं विकास मार्ग के अग्रसर विकास के लिए प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए मुद्दे से अवगत कराते हुए एक पत्र सभी को सौंपा गया

जमशेदपुर- जमशेदपुर सिटीजन फोरम के द्वारा तुलसी भवन बिष्टुपुर में मानगो नगर निगम के मेयर, उपमेयर और वार्ड पार्षदों का अभिनंदन किया गया

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260420-WA0260-300×135.jpg" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-imagewp-image-1180
इस दौरान सभी को शाल ओढाकर , बुके देकर और मानगो नगर निगम क्षेत्र की प्रगति एवं विकास मार्ग के अग्रसर विकास के लिए प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए मुद्दे से अवगत कराते हुए एक पत्र सभी को सौंपा गया


नागरिक अभिनन्दन की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि छह महीने के अंदर मानगो नगर निगम के क्षेत्रों में बदला बदला जैसा लगेगा उन्होंने कहा कि मानगो का विकास सुनिश्चित है मानगो की जनता ने जिस विशवास से मुझे जिताया है उसी तरह मैं मानगो की जनता को सुंदर, समृद्ध और स्वच्छ मानगो बनाकर रहूंगा

इस दौरान बन्ना गुप्ता, उपमेयर राहुल कशयप, विकास सिंह, संजय मिश्र ने भी अपने विचार रखे जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण किया
जमशेदपुर सिटीजंस फोरम एवं मानगो के प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से मानगो नगर क्षेत्र कि प्रगति एवं विकास के मार्ग में अग्रसर हो तथा क्षेत्र समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़े इसके लिए मानगो नगरपालिका क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, जलापूर्ति, बिजली, सड़क, नाली एवं सीवरेज व्यवस्था की ओर विशेष रूप से आकर्षित कराया गया


1 मास्टर प्लान
मास्टर प्लान किसी भी नगर क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। इसके अंतर्गत क्षेत्र की जमीन के उपयोग (लैंड यूज़) से संबंधित एक स्पष्ट और सुव्यवस्थित योजना तैयार की जाती है। जहां तक हमारी जानकारी है, मानगो क्षेत्र के लिए अब तक विधिवत मास्टर प्लान तैयार नहीं हुआ है। वर्तमान में नगर विकास विभाग, झारखंड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर ही भवनों के नक्शे स्वीकृत किए जाते हैं।यहाँ विनम्र अनुरोध है कि नगर विकास विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड के मुख्य आर्किटेक्ट एवं उनकी टीम, मानगो के सभी पार्षदों तथा क्षेत्र के तकनीकी विशेषज्ञों की राय लेकर एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उसी के अनुरूप भूमि विकास, वाणिज्य, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।योजनाबद्ध विकास के माध्यम से मानगो, जमशेदपुर का एक सशक्त विकल्प बन सकता है, क्योंकि यह नेशनल हाईवे-33 के समीप स्थित है। प्रस्तावित धालभूमगढ़ हवाई अड्डा भी मानगो से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसके अतिरिक्त, विश्वस्तरीय बस अड्डे का प्रस्ताव भी मानगो में ही है, जो इस क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थान माना जा रहा है।
अतः प्रथम दृष्टया, मानगो नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर एवं सभी पार्षदों को मास्टर प्लान को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए|

2.शिक्षा एवं स्वास्थ्य एवं सफाई
मानगो क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए कोई सशक्त संस्थान नहीं है, जहाँ नागरिकों के बच्चे कम लागत पर शिक्षा प्राप्त कर सकें। यद्यपि क्षेत्र से सटे हुए डेंटल, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद हैं, फिर भी उनमें भी गुणात्मक सुधार की आवश्यकता है एवं मानगो क्षेत्र में अभी तक एक भी पूर्ण विकसित एवं उच्चस्तरीय अस्पताल उपलब्ध नहीं है। निजी क्षेत्र में नर्सिंग होम उपलब्ध हैं, परंतु यह आवश्यक है कि वे विषय-विशेषज्ञता पर आधारित हों अर्थात् आंख, नाक-कान-गला (ईएनटी), ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरो आदि विभिन्न विशेषज्ञ विभागों वाले अस्पताल होने चाहिए। वहां के श्रमिकों के लिए भी ESIC अस्पताल आदित्यपुर में उपलब्ध है परंतु उसमें भी सुविधाओं में गुणात्मक वृद्धि आवश्यक है। इसी तरह मानगो में भी एक ईएसआईसी (ESIC) डिस्पेंसरी की स्थापना होनीचाहिए|सफाई व्यवस्था मुख्य सड़कों तक सीमित है, जबकि सड़कों से लगे क्षेत्रों में अब भी कचरा जमा रहता है। इसमें गुणात्मक सुधार आवश्यक है।स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने हेतु प्रोत्साहन नीति अपनाई जानी चाहिए। इंदौर शहर की तर्ज पर घर-घर से गीला एवं सूखा कचरा पृथक संग्रह कर सीधे रीसाइक्लिंग इकाइयों तक भेजने की व्यवस्था लागू की जाए। इस हेतु नगर निगम की एक टीम इंदौर जाकर वहाँ की प्रणाली का अध्ययन करे तथा उसे मानगो में लागू करने का प्रयास करे।
3. नाली एवं सीवरेज व्यवस्था
सफाई में निरंतर गुणात्मक सुधार के लिए आवश्यक है कि सड़कों के किनारे अच्छी एवं ढकी हुई नालियां हों और उनकी नियमित सफाई होती रहे। पुरानी सड़कों को संभवतः चौड़ा करना कठिन है, लेकिन जब नई सड़क बनाई जाए तो उसकी चौड़ाई, किनारों पर नालियां तथा सीवरेज व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समुचित योजना बनानी चाहिए

4.बिजली व्यवस्था
मानगो नगर क्षेत्र में राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति व्यवस्था है।टाटा समूह की कंपनी द्वारा आदित्यपुर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है, जबकि वहाँ बिजली बोर्ड की व्यवस्था भी मौजूद है। यदि ऐसी व्यवस्था मानगो में भी लागू की जाए, तो बिजली आपूर्ति में सुधार हो सकता है।बिजली उपकरणों के नियमित रख-रखाव तथा विद्युत लाइनों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत (Underground) किए जाने से बिजली आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा तथा सड़कों के किनारे अतिरिक्त स्थान भी उपलब्ध होगा।

5. फ्लाईओवर निर्माण
बालीगुमा से पारडीह स्वर्णरेखा ब्रिज, डिमना चौक एवं स्वर्णरेखा ब्रिज से पायल टॉकीज होते हुए जो फ्लाईओवर बन रहा है, तथा स्वर्णरेखा नदी पर जो नया ब्रिज बन रहा है, उसकी प्रगति संतोषजनक है। लेकिन इन योजनाओं को निर्धारित समय में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना आवश्यक है, जिसके लिए सतर्क रहना जरूरी है।

आप सभी ऊर्जावान, संकल्पित एवं समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि नगर विकास विभाग के मुख्य नगर निदेशक या उनके प्रतिनिधि के अतिरिक्त मानगो के उद्यमियों एवं व्यवसायियों की संस्थाओं, भारतीय बिल्डर संघ, तथा विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके अनुभवों का लाभ लिया जाए। साथ ही पानी, बिजली, सड़क आदि से संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वित बैठक कर नीतिगत रूप से एक प्रारूप तैयार किया जाए तथा तकनीकी विशेषज्ञों की सहमति और सहभागिता से क्षेत्र का भूमि उपयोग मास्टर प्लान (समग्र विकास योजना) तैयार किया जाए | मानगो की ओर स्वर्णरेखा नदी के किनारे बोल्डर पिचिंग कर एक अच्छी सड़क बनाई जाए। दोनों तरफ पेड़-पौधे लगाए जाएं, ताकि लोग नदी के किनारे सुबह टहल सकें। साथ ही, जगह-जगह व्यायाम और योग की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँ मंच संचालन संजीव रमण ने किया अंत में धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द कुमार ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!