Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कांग्रेस पार्टी सोनारी मण्डल द्वारा आज वीर मंच में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह का भव्य स्वागत करना तथा सोनारी क्षेत्र में बूथ स्तरीय बैठकों की शुरुआत करना था

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दीपक यादव ने की इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अवधेश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी

जमशेदपुर- कांग्रेस पार्टी सोनारी मण्डल द्वारा आज वीर मंच में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह का भव्य स्वागत करना तथा सोनारी क्षेत्र में बूथ स्तरीय बैठकों की शुरुआत करना था


कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दीपक यादव ने की इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अवधेश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मण्डल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!