Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के तत्वाधान में आज वेद अनुशीलन केंद्र गांधीघाट मानगो में प्रातः १० बजे से संघ के विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहर के विद्वान ज्योतिषियों पद्मा झा,सरदार सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार पंडित , जितेंद्र पांडेय, अनिल कुमार सोनी को संघ की ओर से पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

साथ ही २०२५,२०२६,के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले निम्नलिखित छात्रों को , आदित्य कुमार , अभिषेक कुमार , अंजनी प्रकाश को संघ की ओर से पुष्प हार, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित प्रोत्साहित किया गया । जरूरत मंद महिला पुरुषों को वस्त्र दान भी किया गया

जमशेदपुर- धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के तत्वाधान में आज वेद अनुशीलन केंद्र गांधीघाट मानगो में प्रातः १० बजे से संघ के विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहर के विद्वान ज्योतिषियों पद्मा झा,सरदार सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार पंडित , जितेंद्र पांडेय, अनिल कुमार सोनी को संघ की ओर से पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

साथ ही २०२५,२०२६,के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले निम्नलिखित छात्रों को , आदित्य कुमार , अभिषेक कुमार , अंजनी प्रकाश को संघ की ओर से पुष्प हार, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित प्रोत्साहित किया गया जरूरत मंद महिला पुरुषों को वस्त्र दान भी किया गया।

्अध्यक्ष बिपिन झा ने उपस्थित ज्योतिषियों से निवेदन किया है कि आप सभी विद्वान ज्योतिषी वेद अनुशीलन केंद्र में ब्राह्मणों को ज्योतिष विद्या पर परस्पर ज्ञान विनिमय एवं चर्चा परिचर्या के लिए समय दान करें जिस से ज्योतिष विद्या से समाज का सही मार्गदर्शन किया जा सके जिसे सभी विद्वान ज्योतिषियों ने सहर्ष स्वीकार किया है।साथ ही अध्यक्ष ने संकल्प लिया है कि हम संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष होनहार और प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने का प्रयास करते रहेंगे और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आर्थिक सहयोग भी करते रहेंगे। महासंघ के द्वारा 18/04/2026 शनिवार को पक्षियों के लिए जल पीने के लिए अपने घर के छत एवं घर के आगे जलपात्र रखा जायेगा

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ प्रमुख बिपिन झा, प्रवक्ता मुन्ना पांडे , विष्णु भगवान पाठक , एन के पाठक , जयराम मिश्रा, अशोक कुमार झा, कुमुद रंजन झा, रवि जोशी, अमित शर्मा, दीपक जोशी , चंद्र कांत झा , गोपाल झा, ध्रुव उपाध्याय, शशिकांत पांडेय, रमेश पांडे का , नितिन झा का एवं अन्य पुरोहित बंधुओं का अहम और महत्वपूर्ण योगदान रहा
उक्त जानकारी पंडित मुन्ना पांडेय, प्रवक्ता धर्म रक्षिणी पौरौरोहित्य संघ ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!