Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

शहर से सटे बागबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में विधायक ने राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची में मुलाकात कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने और क्षेत्र में नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति


जमशेदपुर- शहर से सटे बागबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में विधायक ने राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची में मुलाकात कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने और क्षेत्र में नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी

विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह योजना लंबे समय से लंबित है, जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बहुत जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

इधर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि विभागीय समन्वय से जून माह तक इस योजना को पूरी तरह धरातल पर उतार दिया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!