Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गर्मी सिर्फ हमें ही नहीं लगती, बल्कि हमारे साथ रहने वाले बेजुबान जानवरों, चिड़ियों और छोटे-छोटे मासूम पक्षियों को भी लगती है

इसलिए उनके लिए अपने आंगन, बालकनी, छत या बगीचे में पानी का इंतज़ाम ज़रूर रखें। आप खुद भी किसी मिट्टी के कटोरे, प्याले या किसी भी बर्तन में पानी रखें और साथ में दाने का भी प्रबंध करें। इसका सवाब ऊपर वाला देगा और आपके दिल को भी सुकून मिलेगा। मासूम और बेजुबान जीवों को पानी पिलाना एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है

जमशेदपुर- गर्मी सिर्फ हमें ही नहीं लगती, बल्कि हमारे साथ रहने वाले बेजुबान जानवरों, चिड़ियों और छोटे-छोटे मासूम पक्षियों को भी लगती है।


इसलिए उनके लिए अपने आंगन, बालकनी, छत या बगीचे में पानी का इंतज़ाम ज़रूर रखें।
आप खुद भी किसी मिट्टी के कटोरे, प्याले या किसी भी बर्तन में पानी रखें और साथ में दाने का भी प्रबंध करें। इसका सवाब ऊपर वाला देगा और आपके दिल को भी सुकून मिलेगा। मासूम और बेजुबान जीवों को पानी पिलाना एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है।
हमारी टीम पिछले 10-12 सालों से यह काम कर रही है और इस साल इस पर एक विशेष अभियान (ड्राइव) चला रही है। अगर आप अपने घर, बगीचे, बालकनी, छत या आंगन में पानी का बर्तन रखते हैं, तो उसकी एक फोटो खींचकर हमें भेजें।
हम आपकी हौसला-अफज़ाई के लिए आपको सम्मानित करेंगे, ताकि आपको देखकर दूसरे लोग भी इस नेक काम में आगे बढ़कर हिस्सा लें।
एम एस आई टी आई
WhatsApp करें: 9308652107
खालिद इकबाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!