Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

छोटागोविंदपुर में विधायक निधि से नाई समाज के सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास

विधायक मंगल कालिंदी ने बाबा साहेब की जयंती पर दिया समाज को एकजुट करने का संदेश

छोटागोविंदपुर में विधायक निधि से नाई समाज के सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास

विधायक मंगल कालिंदी ने बाबा साहेब की जयंती पर दिया समाज को एकजुट करने का संदेश

जमशेदपुर छोटागोविंदपुर- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर आज छोटागोविंदपुर स्थित नाई समाज के सामुदायिक भवन का शिलान्यास विधायक निधि से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित थे। उन्होंने विधिवत रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

प्रमुख संबोधन: “शोषितों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि”
शिलान्यास के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना है। आज अंबेडकर जयंती के दिन इस भवन का शिलान्यास करना गर्व की बात है। हम बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज के शोषित और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है


विशिष्ट अतिथि रामशील शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, नाई समाज) ने कहा की समाज के उत्थान के लिए एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि प्रगति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
डॉ. परितोष सिंह (जिला परिषद् सदस्य): उन्होंने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और क्षेत्र के विकास तथा समाज के कल्याण हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई समाज, गोविंदपुर के अध्यक्ष पापून प्रमाणिक ने एवं धन्यवाद ज्ञापन उमेश शर्मा ने किया

इस अवसर पर कैलाश नाथ शर्मा,रवि शंकर शर्मा,अम्बुज ठाकुर,सुनीता साह,विजय यादव,अरविंद ठाकुर,रामनवमी सिंह,सतवीर सिंह बग्गा,संजोयक आर एस प्रसाद,महेंद्र ठाकुर,अनुज ठाकुर,आदित्य ठाकुर, तरुण प्रमाणिक ,नर्रोतम प्रमाणिक, सोनू ठाकुर,विजय ठाकुर, श्याम विहारी ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर,गोविंद ठाकुर,चंदन ठाकुर,राज ठाकुर सहित सैकड़ों सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने इस सामुदायिक भवन की सौगात के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!