Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उमेश प्रसाद खिरवाल का जुगसलाई के शिव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया पुत्र शुभम ने दी चिता को अग्नि

व्यवसायी और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रसाद खैरवाल उर्फ टप्पू का शव आज पांच तत्वों में विलीन हो गया। जुगसलाई स्थित शिव घाट पर उनका शव अग्नि को समर्पित कर दिया गया। टप्पू के पुत्र शुभम ने उनके चिता को अग्नि दी। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे, जमशेदपुर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, अधिवक्ता और पूर्व पत्रकार कुलविंदर सिंह

उमेश प्रसाद खिरवाल का जुगसलाई के शिव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया पुत्र शुभम ने दी चिता को अग्नि

जमशेदपुर- व्यवसायी और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रसाद खैरवाल उर्फ टप्पू का शव आज पांच तत्वों में विलीन हो गया। जुगसलाई स्थित शिव घाट पर उनका शव अग्नि को समर्पित कर दिया गया। टप्पू के पुत्र शुभम ने उनके चिता को अग्नि दी। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे, जमशेदपुर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, अधिवक्ता और पूर्व पत्रकार कुलविंदर सिंह, पत्रकार आनंद कुमार, सरदार प्रताप सिंह, राजेश पाठक, सोम जोशी और बड़ी संख्या में जुगसलाई के लोग, टप्पू के अपने परिजन उपस्थित रहे।

रविवार को बेंगलुरु में हो गया था निधन

उल्लेखनीय है कि हार्ट के ऑपरेशन के दौरान बेंगलुरु में उमेश प्रसाद खिरवाल उर्फ टप्पू कोमा में चले गए और करीब 50 दिनों तक कोमा में रहने के बाद रविवार तड़के उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!