तेजस्वी यादव का रांची में भव्य स्वागत सम्मेलन,रांची राजदमय होगा,राजद में उत्साह संगठन और कार्यकताओं से चर्चा करेंगे
कार्निवाल हॉल में तेजस्वी यादव का स्वागत कार्यक्रम, सैकड़ों तोरणद्वार लगेंगे एवं नागपुरी छऊ नृत्य तथा ढोल नगाड़े के साथ स्वागत होगा - कैलाश यादव

तेजस्वी यादव का रांची में भव्य स्वागत सम्मेलन,रांची राजदमय होगा,राजद में उत्साह संगठन और कार्यकताओं से चर्चा करेंगे
कार्निवाल हॉल में तेजस्वी यादव का स्वागत कार्यक्रम, सैकड़ों तोरणद्वार लगेंगे एवं नागपुरी छऊ नृत्य तथा ढोल नगाड़े के साथ स्वागत होगा – कैलाश यादव
रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता एवं राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का रांची में आयोजित स्वागत सम्मेलन किया जाएगा
कार्यक्रम स्थल हरमू बाईपास रोड डिबडीह स्थित कार्निवाल सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित होगा
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव झारखंड सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश सिंह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा कोडरमा से पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्र यादव सहित प्रदेश के तमाम नेता एकजुटता के साथ लगे हुए हैं
विदित है विगत दिनों राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर पार्टी कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी
जिसमें पार्टी के सभी 4 विधायक सुभाष यादव अनिता यादव कैलाश यादव मो.इरफान अंसारी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन यादव श्रीराम यादव जनार्दन कुमार और धर्मेंद्र महतो मौजूद थे
उस दौरान बैठक में तय हुआ था कि रांची में 5 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का कार्यक्रम के दौरान जोरदार स्वागत किया जाएगा और पूरा रांची राजदमय होगा
श्री यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के रांची आगमन पर राजद के तमाम नेता कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं, राज्य के 24 जिलों से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे ! सभी लोगों का एक दिन पूर्व 4 अप्रैल को ही रांची आना शुरू हो जाएगा ! उनके रहने और भोजन संबंधित सभी तरह के इंतजाम किया गया है
ज्ञातव्य है झारखंड में राजद का जनाधार काफी है और एक मजबूत विकल्प के तौर पर हमेशा रहा है राजद सुप्रीमी लालू प्र यादव एवं युवा आइकन तेजस्वी यादव को चाहने वाले करोड़ो में लोग हैं !
तेजस्वी यादव का स्वागत सम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव राजद संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए कई संदेश सुझाव भी देंगे
श्री यादव ने कहा कि पूरे शहर में राजद का होर्डिंग बैनर तथा पार्टी का झंडा से लगाया जाएगा एवं सैकड़ों तोरणद्वार से कार्यक्रम जगमग होगा ! पार्टी कार्यालय का रंगाई पोताई साफ सफाई चल रहा है
तेजस्वी यादव का स्वागत पूरी तामझाम और नागपुरी छऊ नृत्य एवं ढोल नगाड़े के साथ किया जाएगा
श्री यादव ने कहा कि आगामी एक दो दिन में और सूचनाएं सार्वजनिक किया जाएगा




