Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप सीजन 2 का आयोजन 3, 4 एवं 5 अप्रैल को राजस्थान भवन मानगो में SS Infratech के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया पावरलिफ्टिंग में महिलाओं में नैनप्रीत कौर और पुरुष वर्ग में सतपाल सिंह “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” बने

जमशेदपुर- स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप सीजन 2 का आयोजन 3, 4 एवं 5 अप्रैल को राजस्थान भवन मानगो में SS Infratech के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया
पावरलिफ्टिंग में महिलाओं में नैनप्रीत कौर और पुरुष वर्ग में सतपाल सिंह “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” बने

डेडलिफ्ट में सतपाल सिंह तथा बेंच प्रेस में आशुतोष कुमार विजेता रहे बॉडीबिल्डिंग में मोहम्मद सोहेल प्रथम और शुभंकर सिंह देव रनर-अप रहे। मेंस फिजीक में अकरम अहमद विजेता तथा अंकश यादव रनर-अप बने। डेनिम जींस फिटनेस मॉडल में परेश गोप “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” व अमन पाठक रनर-अप रहे।
मोहम्मद सोहेल को 11,000 रुपये और शुभंकर सिंह देव को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में ईश्वर सिंह, राहुल कश्यप, डॉ. हसन इमाम, मोनिका शर्मा व मिस्टर इंडिया प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता का श्रेय SS Infratech की टीम, विशेषकर सुदेशना रॉय और संजीव महतो को दिया गया आयोजन ने युवाओं में फिटनेस के प्रति नई प्रेरणा जगाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!