Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: एनआईटी जमशेदपुर और कोल्हान विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

कोल्हान विश्व विधालय चाईबासा और एनआईटी जमशेदपुर के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर प्रो. डॉ गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर तथा प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षर किए

शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: एनआईटी जमशेदपुर और कोल्हान विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

चाईबासा- कोल्हान विश्व विधालय चाईबासा और एनआईटी जमशेदपुर के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते पर प्रो. डॉ गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर तथा प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षर किए।
कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से रंजीत कर्ण, कुलसचिव तथा अरविंद कुमार सिंह, केंद्रीय सतर्कता अधिकारी ने साक्षी के रूप में हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत शिक्षकों और कर्मचारियों का आदान-प्रदान, पीजी और पीएचडी छात्रों का संयुक्त मार्गदर्शन तथा पुस्तकालय, प्रयोगशाला और डिजिटल संसाधनों के उपयोग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही छात्रों के प्रशिक्षण, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं में संयुक्त भागीदारी, सेमिनार, कार्यशाला, सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। छात्रों के लिए प्रोजेक्ट कार्य, इंटर्नशिप और शोध प्रशिक्षण हेतु छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
यह समझौता दोनों संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के शैक्षणिक विकास, शोध सहयोग और कौशल संवर्धन के नए अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!